बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में शाम 6 बजे तक 64.5 प्रतिशत वोटिंग रिकॉर्ड की गई है. पहले चरण में कुल 121 सीटों पर मतदान हुआ और यह मतदान पिछले चुनावों से अधिक सक्रिय रहा. बिहार में अब तक सबसे अधिक मतदान 2000 के विधानसभा चुनाव में 62.57 प्रतिशत हुआ था.