सीतामढ़ी जिले के अन्हारी गांव में मजदूरी न मिलने से नाराज एक नेपाली युवक हाईटेंशन पोल पर चढ़ गया था. युवक का नाम विनोद है, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया गया और वह मजदूरी के लिए सीतामढ़ी में रहता था. युवक ने बताया कि वह ईंट भट्ठे में काम करता था लेकिन मजदूरी नहीं मिलने और भूखा रहने से परेशान था.