सीतामढ़ी समाहरणालय में एक व्यक्ति ने एसपी अमित रंजन और डीएम रिची पांडेय को लगातार पांच मिनट तक गालियां दीं. गाली देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने चुप कराने की कोशिश की, लेकिन वह पुलिस से भिड़ गया और हाथापाई की. पुलिस ने व्यक्ति को नियंत्रण में लेने के बाद उसकी पिटाई की, जिसके बाद वह हिरासत में ले लिया गया.