नेपाल के चितवन जिले से 16 वर्षीय किशोर को पुलिस ने काठमांडू के एक होटल से सकुशल बरामद कर लिया है. अपहरण में बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जो फिरौती मांगने के आरोपित हैं. आरोप है कि किशोर के पिता से 22 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी और जान से मारने की धमकी भी दी गई थी.