बिहार के नालंदा जिले के पावापुरी थाना क्षेत्र के पूरी गांव में एक परिवार ने कर्ज से परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. परिवार में धर्मेंद्र कुमार, उनकी पत्नी सोनी कुमारी, दो बेटियां दीपा और अरिका तथा बेटा शिवम शामिल थे, जिनमें दो बेटियों की मौत हो गई. परिवार के छोटे बेटे सत्यम ने बताया कि पिता ने सभी को जहर खाने के लिए मजबूर किया था.