गोपालगंज के यादवपुर चौक पर पुलिस वाहन से बाइक सवार तीन युवकों की टक्कर में वे गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत नाजुक होने पर गोरखपुर रेफर किया गया. इलाज के दौरान तीनों की मौत होने की अफवाह फैलने पर लोग आक्रोशित होकर पुलिस गाड़ी को आग के हवाले कर दिया.