बिहार के मोतिहारी के बरियारपुर इलाके में 15 फीट लंबा अजगर देखा जाने पर लोगों में भय फैल गया था. वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की सहायता से अजगर को पकड़कर सुरक्षित रूप से उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा. डीएफओ राजकुमार शर्मा ने बताया कि रेस्क्यू टीम को तुरंत सूचना मिलने पर अजगर को पकड़ने के लिए भेजा गया था.