बेंगलुरु में एक महिला को हजारों रुपए कीमत की साड़ियां चुराने के आरोप में बीच सड़क पर पीटा गया. आरोप है कि महिला ने पहले दुकान से साड़ियां चुराई और फिर कथित तौर पर और चोरी के इरादे से वापस आई थी. दुकानदार ने महिला को रंगे हाथ पकड़कर सड़क पर घसीटा और भीड़ के सामने जमकर पिटाई की.