11 फरवरी : 1847 में आविष्कारक थॉमस एडिसन का जन्म
Story created by Renu Chouhan
11/2/2025
देश-दुनिया के इतिहास में 11 फरवरी की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:-
Image Credit : Openart
1847 में अमेरिका के महान आविष्कारक थॉमस एडिसन का जन्म. एडिसन के नाम पर अकेले एवं संयुक्त रूप से 1093 पेटेंट हैं, जो अपने आप में एक विश्व रिकॉर्ड है.
Image Credit: Unsplash
1933 में गांधी जी के साप्ताहिक प्रकाशन ‘हरिजन' का पहला अंक पुणे से प्रकाशित.
Image Credit: Unsplash
1963 में वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध से पहले सोवियत संघ ने भारत को 12 मिग लड़ाकू विमान देने का जो वादा किया था, उसकी पहली खेप के तौर पर चार विमान बंबई (अब मुंबई) पहुंचे.
Image Credit: Unsplash
1977 में देश के तत्कालीन राष्ट्रपति फखरूद्दीन अली अहमद का निधन.
Image Credit: X/INCIndia
1990 में दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद का विरोध करने वाले महान नेता नेल्सन मंडेला को कैद से रिहा किया गया.
Image Credit: Unsplash
2003 में सऊदी अरब में हज के दौरान मची भगदड़ में तीन भारतीयों सहित 20 लोग मारे गए. 2005 में पाकिस्तान में भारी वर्षा के कारण बांध ढहा, 100 से अधिक मरे.
Image Credit: Unsplash
और देखें
नागा साधु क्या खाते हैं?
महिलाएं नागा साधु कैसे बनती हैं?
कुंभ, अर्ध कुंभ और महाकुंभ...जानिए क्या है फर्क
महाकुंभ हर 12 साल में क्यों होता है?
Click Here