8 फरवरी : दुनिया के पहले इलेक्ट्रानिक शेयर बाजार नासडैक की शुरुआत
Story created by Renu Chouhan
08/2/2025 देश-दुनिया के इतिहास में 8 फरवरी की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:-
Image Credit : Openart
1705 में औरंगजेब ने अपना अंतिम सैनिक अभियान चलाया. 1785 में वॉरेन हेस्टिंग्स भारत से रवाना.
Image Credit: Openart
1872 में अंडमान में कालापानी की सजा काट रहे शेर अली ने सेल्यूलर जेल में भारत के वायसराय लार्ड मेयो पर हमला करके उसकी हत्या की.
Image Credit: Openart
1897 में जाकिर हुसैन का आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में जन्म. वह देश के तीसरे राष्ट्रपति बने.
Image Credit: Unsplash
1941 में गजलों को सरल शब्दों और सुरीले संगीत के साथ अपनी मखमली आवाज से सजाने वाले जगजीत सिंह का जन्म.
Image Credit: X/MIB_India
1943 में स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी से एक पनडुब्बी के जरिये जापान रवाना.
Image Credit: X/raghav_chadha
1971 में दुनिया के पहले इलेक्ट्रॉनिक शेयर बाजार नासडैक की शुरुआत. अमेरिका के वॉल स्ट्रीट पर करीब पांच दशकों से नासडैक वित्तीय बाजार का केन्द्र बना हुआ है.
Image Credit: Unsplash
1986 में दिल्ली हवाई अड्डे पर पहली बार प्रीपेड टैक्सी सेवा शुरु.
Image Credit: Unsplash
1994 में भारत के महान क्रिकेटर कपिल देव ने टेस्ट मैचों में 432 विकेट लेकर रिचर्ड हेडली का सर्वाधिक विकेट का विश्व रिकार्ड तोड़ा.
Image Credit: X/sachin_rt
2007 में भूटान नरेश पहली बार भारत यात्रा पर आए.
Image Credit: Unsplash
2010 में श्रीनगर के पास खिलनमर्ग क्षेत्र में हिमस्खलन होने से सेना के जवान बर्फ़ के नीचे दबे, 11 सैनिकों की मौत.
Image Credit: Unsplash
और देखें
नागा साधु क्या खाते हैं?
महिलाएं नागा साधु कैसे बनती हैं?
कुंभ, अर्ध कुंभ और महाकुंभ...जानिए क्या है फर्क
महाकुंभ हर 12 साल में क्यों होता है?
Click Here