2 फरवरी: कलकत्ता में भारतीय संग्रहालय की स्थापना
  Story created by Renu Chouhan
 02/2/2025                देश-दुनिया के इतिहास में 2 फरवरी की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:-
  Image Credit : Openart
                1915 में अपने बेबाक लेखन के लिए विख्यात देश के जाने-माने लेखक, कवि और स्तंभकार खुशवंत सिंह का जन्म.
  Image Credit:  X/MahilaCongress
                1955 में भारत और सोवियत संघ ने नयी दिल्ली में एक समझौते पर हस्ताक्षर कर भारत में 10 लाख टन उत्पादन की क्षमता वाला इस्पात संयंत्र स्थापित करने पर सहमति जताई.
  Image Credit:  Unsplash
                1990 में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति एफ डब्ल्यू डी क्लार्क ने अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस पर पिछले 30 साल से लगा प्रतिबंध हटा लिया, जिसके बाद नेल्सन मंडेला की जेल से रिहाई का मार्ग प्रशस्त हुआ और रंगभेद का खात्मा हुआ.
  Image Credit:  Unsplash
                1994 में मेडागास्कर में तूफान ‘गेराल्ड' ने तबाही मचाई. लाखों लोग बेघर हुए और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा.
  Image Credit:  Unsplash
                2007 में विश्व के प्रमुख जलवायु वैज्ञानिकों ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग शुरू हो चुकी है, जिसे सदियों तक रोका नहीं जा सकेगा.
  Image Credit:  Unsplash
                2008 में फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने पूर्व मॉडल कार्ला ब्रूनी से विवाह किया. 2009 में हिलेरी क्लिंटन ने अमेरिका के विदेश मंत्री के तौर पर शपथ ली.
  Image Credit:  X/MelaniaTrumpo
                2023 में अयोध्या में श्रीराम मंदिर में स्थापित होने वाली भगवान राम की मूर्ति को तराशने में इस्तेमाल होने वाली विशेष पवित्र शिलाएं अयोध्या पहुंची.
  Image Credit:  Unsplash
                2024 में सरकारी खजाने से अरबों डॉलर की चोरी से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराये गये मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक की 12 साल जेल की सजा को क्षमा बोर्ड ने घटाकर आधा किया.
  Image Credit:  Unsplash
            और देखें
  नागा साधु क्या खाते हैं?
  महिलाएं नागा साधु कैसे बनती हैं?
  कुंभ, अर्ध कुंभ और महाकुंभ...जानिए क्या है फर्क
  महाकुंभ हर 12 साल में क्यों होता है?
          Click Here