1 फरवरी: 2003 में आज ही दिन हुआ कल्पना चावला का निधन

Story created by Renu Chouhan

01/2/2025

देश-दुनिया के इतिहास में 1 फरवरी की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:-

Image Credit : Openart

1785 में वॉरेन हेस्टिंग्स ने काउंसिल की बैठक में अंतिम बार हिस्सा लिया और फिर बंगाल के गवर्नर जनरल के पद से इस्तीफा दे दिया.

Image Credit:  Openart

1797 में लार्ड कॉर्नवालिस ने बंगाल के गवर्नर जनरल के तौर पर शपथ ली.

Image Credit:  Openart

1855 में ईस्ट इंडिया रेलवे का औपचारिक उद्घाटन. 1881 में दिल्ली में सेंट स्टीफन कॉलेज की स्थापना.

Image Credit:  Unsplash

1922 में महात्मा गांधी ने भारत के तत्कालीन वायसराय को पत्र लिखकर बताया कि वह अपने आंदोलन को गति दे रहे हैं और असहयोग आंदोलन अब सविनय अवज्ञा आंदोलन होगा.

Image Credit:  Unsplash

1977 में भारत के पहले राष्ट्रीय रेल संग्रहालय की नयी दिल्ली में स्थापना.

Image Credit:  Unsplash

2003 में अंतरिक्ष से वापस लौटते हुए अमेरिका का अंतरिक्ष यान कोलंबिया पृथ्वी के वातावरण में आते ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ. हादसे में भारत की कल्पना चावला सहित सातों अंतरिक्ष यात्री मारे गये.

Image Credit:  X/DKShivakumar

2004 में सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान भगदड़ मचने से 250 से ज्यादा लोगों की मौत और 244 घायल.

Image Credit:  Unsplash

2006 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मिस्र और नाइजर से पोलियो के उन्मूलन की सूचना दी और केवल भारत, अफगानिस्तान, नाइजीरिया और पाकिस्तान में इसकी मौजूदगी की बात कही. कुछ देशों में इसका संक्रमण दोबारा लौटने की भी जानकारी दी.

Image Credit:  Unsplash

2023 में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्र में योगदान के लिए ‘इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स' ने लंदन में ‘लाइफटाइम अचीवमेंट ऑनर' से सम्मानित किया.

Image Credit:  X/AnilKapoor

और देखें

नागा साधु क्या खाते हैं?

महिलाएं नागा साधु कैसे बनती हैं?

कुंभ, अर्ध कुंभ और महाकुंभ...जानिए क्या है फर्क

महाकुंभ हर 12 साल में क्यों होता है?

Click Here