1 अक्टूबर : 46 साल पहले आज ही के दिन लड़कियों की शादी की उम्र 14 से 18 की गई थी

Story created by Renu Chouhan

01/10/2024

देश-दुनिया के इतिहास में 1 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:-

Image Credit : Openart

1574 में सिख गुरु अमर दास जी का निधन. 1847 में एनी बेसेंट का लंदन में जन्म.

Image Credit: Openart

1854  में भारत में डाक टिकट की शुरुआत हुई. आधा आना, एक आना, दो आना और चार आना की कीमत के डाक टिकट जारी किए गए. इनकी छपाई कलकत्ता (अब कोलकाता) में हुई.

Image Credit: Pixabay

1928 में दक्षिण भारतीय सिनेमा के युग पुरुष माने जाने वाले शिवाजी गणेशन का तमिलनाडु के सिरकाली में जन्म.

Image Credit: X/mangeshkarlata

1953 में भाषायी आधार पर आंध्र प्रदेश राज्य की स्थापना. 1958 में भारत में तौल के लिए मीट्रिक प्रणाली की शुरुआत.

Image Credit: Unsplash

1967 में भारत पर्यटन विकास निगम की स्थापना.

Image Credit: Pixabay

1971 में ओरलैंडो के फ्लोरिडा में वाल्ट डिज्नी वर्ल्ड रिजॉर्ट पर्यटकों के लिए खोला गया. इसमें डिज्नी के विभिन्न चरित्रों को दिलचस्प अंदाज में पेश किया गया.

Image Credit: Pixabay

1978 में बाल विवाह कानून में संशोधन, विवाह के लिए लड़के और लड़की की न्यूनतम आयु बढ़ाकर क्रमश: 21 और 18 वर्ष की गई.

Image Credit: Pixabay

2005 में इंडोनेशिया के पर्यटन द्वीप बाली में बम विस्फोट में कम से कम 26 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल.

Image Credit: Pixabay

2017 में लास वेगास में 64 बरस के एक बंदूकधारी ने एक संगीत समारोह में गोलीबारी कर 58 लोगों की जान ली और बाद में खुद को भी गोली मार ली.

Image Credit: Pixabay

2020 में महाराष्ट्र के अहमदनगर में स्वदेश निर्मित लेज़र निर्देशित टैंक भेदी गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) का रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने सफल परीक्षण किया.

Image Credit: Pixabay

और देखें

अंतरिक्ष में जाकर एस्ट्रोनॉट्स की क्यों बढ़ जाती है हाइट?

भारत की इकलौती नदी जो उलटी बहती है?

भारत की सबसे साफ नदी, मानो हवा में तैरती हो नाव

आखिर बादलों में क्यों चमकती है बिजली?

Click Here