जुबीन गर्ग के बारे में 10 बातें आपको पता होनी चाहिए

Story created by Renu Chouhan

22/09/2025

1. जुबीन गर्ग एक सिंगर और म्यूजिक कंपोजर थे, जिनका 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में स्कूबा-डाइविंग के दौरान निधन हो गया.

Image Credit:  Insta/zubeen.garg

2. जुबीन गर्ग के निधन के बाद खासकर पूर्वी भारत (असम) में लोग सड़कों पर शोक मनाने उतर आए. 

Image Credit:  Insta/zubeen.garg

3. जुबीन गर्ग का जन्म 18 नवंबर 1972 को मेघालय के तुरा में हुआ था. 

Image Credit:  Insta/zubeen.garg

4. उनका नाम परिवार ने पॉपुलर संगीतकार जुबीन मेहता के नाम पर रखा था.

Image Credit:  Insta/zubeen.garg

5. जुबीन गर्ग ने अपने 33 साल के करियर में 40 भाषाओं में लगभग 38 हजार गाने गाए थे.

Image Credit:  Insta/zubeen.garg

6. इसमें असमिया, हिंदी, बंगाली, तमिल, तेलुगु आदि के अलावा कुछ और नॉर्थ-ईस्ट की भाषाएं भी शामिल थीं.

Image Credit:  Insta/zubeen.garg

7. उन्होंने बॉलीवुड में भी कई सुपरहिट गाने दिए, जिनमें 'गैंगस्टर' का 'या अली' और ऋतिक रोशन की 'कृष 3' फिल्म का 'दिल तू ही बता' शामिल हैं.

Image Credit:  Insta/zubeen.garg

8. जुबीन गर्ग पूर्वी भारत के एक बड़े गायक थे, इन्होंने असम के लोगों के लिए भी बहुत काम किया.

Image Credit:  Insta/zubeen.garg

9. उन्होंने कई पुरस्कार जीते, हाल ही में मई 2024 में उन्हें मेघालय विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टर ऑफ़ लिटरेचर (D.Litt.) की मानद उपाधि दी गई थी.

Image Credit:  Insta/zubeen.garg

10. जुबीन गर्ग की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए उनके पदचिन्हों को संरक्षित किया गया है. 

Image Credit:  X/irakeshboro

और देखें

धूप में मालिश करने के इन 6 फायदों के बारे में जानते हैं आप?

मर्दों की तरह शेरवानी और तलवार पहनती थी ये मुगल रानी

सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण

दिमाग तो तेज़ करते हैं ये 10 फूड

Click Here