विराट कोहली को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया है| तो क्रिकेट फैन्स आज के इस रोमांचक मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच शाम 07.30 बजे धर्मशाला में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
तभी गेंदबाज़ी करने आए कार्तिक त्यागी ने पडिक्कल को आउट करते हुए अपना दूसरा शिकार किया जबकि टिम डेविड (2) को भी अपना शिकार बना लिया| जिसके बाद रन बनाने की ज़िम्मेदारी विराट कोहली (105) ने उठाई और एक तरफ से टिककर खेलते हुए अपना शतक भी पूरा कर लिया जबकि जितेश शर्मा (8) ने भी उनका साथ देते हुए अपनी टीम को जीत दिलाया| इसी बीच कोलकाता के लिए कार्तिक त्यागी ने 3 विकेट निकालकर दिया जबकि सुनील नरेन के हाथ 1 सफलता लगी|
तभी गेंदबाज़ी करने आए कार्तिक त्यागी ने सेट बल्लेबाज़ जैकब बेथेल (15) को पवेलियन का रास्ता दिखाया| जिसके इम्पैक्ट प्लेयर की भूमिका निभाने मैदान पर आए देवदत्त पडिक्कल (39) ने तेज़ गति से रन बनाना शुरू किया और विराट के साथ मिलकर अपनी टीम को लक्ष्य की ओर बढ़ाने लगे| इसी बीच दोनों बल्लेबाजों को एक-एक बार कैच ड्रॉप के रूप में जीवनदान भी प्राप्त हुआ| जिसका फ़ायदा दोनों ने उठाया और बड़े-बड़े शॉट लगाने लगे| इसी बीच दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी की|
जीत गई आरसीबी की सेना!! जी हाँ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम ने पहले गेंदबाज़ी तो बाद में शानदार बल्लेबाज़ी करके दिखाया है!! वहीं दो मैच में शून्य पर आउट होने के बाद इस मुकाबले में किंग कोहली ने अपनी बल्लेबाज़ी का असल नमूना पेश किया है!! ऐसे में विराट ने आज अपने टी20 करियर का 14000वां रन पूरा किया जबकि आईपीएल में अपना 9वां शतक भी जड़ दिया!! जिसकी बदौलत अब आरसीबी ने केकेआर की टीम को 6 विकटों से शिकस्त देते हुए 16 अंको और बेहतर रनरेट को अपने हाथों में रखते हुए पॉइंट्स टेबल में नंबर एक पर पहुँच गई है और अब पाटीदार की सेना प्ले ऑफ्स में जाने के काफी करीब है!! 193 रनों के लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर आए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने बेहतर अंदाज़ में खेलना शुरू किया और पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़ा|
19.1
4
सौरभ दुबे To जितेश शर्मा
चौका!! इसी के साथ जितेश शर्मा ने विनिंग शॉट लगाया!! वहीं आरसीबी ने केकेआर की टीम को 6 विकटों से शिकस्त दे दी है!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| जिसके बाद पूरी बेंगलुरु टीम ने जीत का जश्न मनाया|
ओवर 19 : 190/4
9 रन
118.1
118.2
118.3
418.4
118.5
118.6
ज. शर्मा
4 (4)
व. कोहली
105 (60)
व. अरोड़ा
4-0-48-0
18.6
1
वैभव अरोड़ा To जितेश शर्मा
छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल लगाना चाहा| तभी बल्ले का अंदरूनी भाग लेकर गेंद शरीर को लगती हुई शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
18.5
1
वैभव अरोड़ा To विराट कोहली
नॉट आउट!! कोलकाता का रिव्यु असफ़ल हुआ!! फुलटॉस डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर बल्ले के काफी करीब से होती हुई थाई पैड्स को लग गई| जिसके बाद बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लिया| इसी बीच गेंदबाज़ ने की एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर ने नकारा| तभी फील्डिंग टीम के कप्तान ने रिव्यु लिया| जिसके बाद अल्ट्रा एज में देखने के बाद पता लगा कि बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर बॉल पैड्स को लगी थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
18.4
4
वैभव अरोड़ा To विराट कोहली
चौका! शानदार प्लेसमेंट| बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को पॉइंट की ओर गाइड कर दिया और चार रन बटोरे| आरसीबी को अब जीत के लिए 8 गेंदों पर 5 रनों की ज़रुरत है|
18.3
1
वैभव अरोड़ा To जितेश शर्मा
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
18.2
1
वैभव अरोड़ा To विराट कोहली
सिंगल!! इसी के साथ विराट कोहली ने अपने आईपीएल करियर का 9वां शतक जड़ दिया है!! कमाल है ये बल्लेबाज़ और उसे भी कमाल की पारी आज खेली है!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया है|
18.1
1
वैभव अरोड़ा To जितेश शर्मा
कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
ओवर 18 : 181/4
9 रन
117.1
017.2
617.3
117.4
W
17.5
117.6
ज. शर्मा
1 (1)
व. कोहली
99 (57)
क. त्यागी
4-0-32-3
17.6
1
कार्तिक त्यागी To जितेश शर्मा
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
अगले बल्लेबाज़ जितेश शर्मा हैं...
17.5
W
कार्तिक त्यागी To टिम डेविड OUT!
आउट!! कैच आउट!! ऐसे में टिम डेविड 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! मनीष पांडे ने पकड़ा एक शानदार कैच!! कार्तिक त्यागी को मिली तीसरी विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| ऐसे में हवा में गई बॉल और वहां मौजूद फील्डर मनीष पांडे ने अपने बाँए ओर हवा में डाईव लगाकर एक हाथ से कैच पकड़ा| थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में कई दफ़ा कैच को चेक किया और सब कुछ सही पाए जाने के बाद बल्लेबाज़ को आउट दिया| 180/4 आरसीबी|
17.4
1
कार्तिक त्यागी To विराट कोहली
सिंगल!! ऐसे में विराट अपने शतक से एक रन दूर हैं!! ऑफ स्टंप पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया|
17.3
6
कार्तिक त्यागी To विराट कोहली
छक्का!! ऐसे में विरत कोहली अपने शतक से बस 2 रन दूर हैं!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| गेंद गई सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए| आरसीबी को अब जीत के लिए 15 गेंदों पर 14 रनों की ज़रुरत है|
17.2
0
कार्तिक त्यागी To विराट कोहली
लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर पुल शॉट खेला| तभी फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई| रन नहीं आ सका|
17.1
1
कार्तिक त्यागी To टिम डेविड
सिंगल!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन हासिल किया है|
ओवर 17 : 172/3
15 रन
016.1
416.2
216.3
616.4
116.5
1 WD
16.6
116.6
ट. डेविड
1 (1)
व. कोहली
92 (54)
अ. रॉय
3-0-36-0
16.6
1
अनुकूल रॉय To टिम डेविड
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
16.6
wd
अनुकूल रॉय To टिम डेविड
वाइड!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
16.5
1
अनुकूल रॉय To विराट कोहली
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
16.4
6
अनुकूल रॉय To विराट कोहली
छक्का!! विराट के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
16.3
2
अनुकूल रॉय To विराट कोहली
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और दो रन हासिल किया|
16.2
4
अनुकूल रॉय To विराट कोहली
चौका!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में पुल शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा सीमा रेखा की ओर गई चार रनों के लिए|
16.1
0
अनुकूल रॉय To विराट कोहली
पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
ओवर 16 : 157/3
12 रन
115.1
015.2
415.3
115.4
615.5
W
15.6
र. पाटीदार
11 (8)
व. कोहली
79 (49)
स. नरेन
4-0-31-1
15.6
W
सुनील नरेन To रजत पाटीदार OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी बीच रजत पाटीदार 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! सुनील नरेन के हाथ लगी विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर जोर से खेलने का प्रयास किया| तभी बल्ले का लीडिंग एज लेकर पॉइंट की तरफ हवा में गई| जिसके बाद वहां मौजूद फील्डर अजिंक्य रहाणे ने गेंद को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन तीन बार गेंद उनके हाथ से छिटकी मगर चौथी बार में कैच पकड़ लिया| 157/3 बेंगलुरु|
15.5
6
सुनील नरेन To रजत पाटीदार
छक्का! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी|
15.4
1
सुनील नरेन To विराट कोहली
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
15.3
4
सुनील नरेन To विराट कोहली
चौका!!! इसी के साथ विराट कोहली ने अपने टी20 करियर का 14000वां रन पूरा किया है!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
15.2
0
सुनील नरेन To विराट कोहली
बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|