तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच शाम 07.30 बजे कोलकाता में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार समीर रिजवी को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए दिया गया| इसे हासिल करने के बाद वो काफी खुश नजर आये| आगे बात करते हुए कहा कि मैंने अभ्यास सत्र में काफी पसीना बहाया| सपोर्ट स्टाफ ने मुझे काफी बैक किया और बताया कि मैं चार नम्बर पर बल्लेबाजी करूँगा और मैं उसके लिए तैयार था| ये मैदान मेरे लिए घर जैसा है और यहाँ खेलना मुझे पसंद है| जब मैं बल्लेबाजी के लिए उतरा तो तेज खेलने का सोचा लेकिन दो विकेट गिरी तब स्टब्स ने मुझसे बात की और कहा कि यहाँ से थोड़ा समय लेकर खेलना होगा| अंत में कहा कि मैं गन्दी गेंदों का इन्तेजार कर रहा था|
विनिंग कप्तान अक्षर पटेल ने बात करते हुए कहा कि जीत के साथ शुरुआत करना हमेशा अच्छा होता है| आगे बताया कि गेम बीच में नजदीक गया लेकिन अच्छी तरह से समाप्त हुआ| इस रन चेज में हमें साझेदारी की दरकार थी और वो सही समय पर हमें मिली| गेंदबाजी से काफी खुश हूँ और हम प्लान के साथ चलते रहे| तेज गेंदबाजी पर कहा कि मैं परिस्थिति को देखते हुए तेज गेंदबाजों को अधिक ओवर दूंगा| समीर पर कहा कि पहले से वही प्लान था कि इम्पैक्ट में वही खेलेंगे और उन्होंने अच्छा काम किया|
मुकाबले के बाद ऋषभ पन्त ने बात करते हुए कहा कि इस हार से निराश हूँ| अपने रन आउट पर बताया कि उस तरह से आउट होना आपको हमेशा दुख पहुंचाता है| आज हमारी बल्लेबाजी उतनी नहीं चली इस वजह से एक अतिरिक्त बल्लेबाज को खिलाना पड़ा जिसकी वजह से हम बाद में एक गेंदबाज शॉर्ट रह गए| बदोनी पर कहा कि उनको बल्लेबाजी क्रम में समझदारी के साथ इस्तेमाल किया जाएगा| जब ज्यादा विकेट गिर जायेगी तो उनका काम बढ़ जाएगा| हाँ डिफेंड करने के दौरान हमने काफी अतिरिक्त गेंद और रन दिए लेकिन वो सब गेम का हिस्सा है|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
दिल्ली की टीम इस बड़े संकट से उभर नहीं पाई और एक ही ओवर में प्रिंस यादव ने निसंका और अक्षर पटेल का विकेट लेकर दिल्ली को और भी मुश्किल में डाल दिया| महज 26 रनों पर टीम ने इस रन चेज में अपने 4 बल्लेबाजों को गंवा दिया था| वहां से समीर रिजवी (70) और ट्रिस्टन स्टब्स (39) ने मिलकर पारी को सम्भाला और पांचवें विकेट के लिए मैच विनिंग 119 रनों की शतकीय साझेदारी को अंजाम दिया और टीम को फिनिशिंग लाइन के पार ले गए| एक वक़्त तो लगा था कि लखनऊ यहाँ बाजी मार जायेगी लेकिन इस जोड़ी ने पन्त के जीत के ख्वाब को पूरी तरह से चकना चूर कर दिया| समीर ने शुरुआत में समय लिया लेकिन जब सेट हुए तो कमाल की सय्यम भरी बल्लेबाजी दिखाई| दूसरे एंड से स्टब्स ने भी उनका तगड़ा साथ दिया|
वहीँ अगर पहली पारी की बात करें तो लखनऊ की तरफ से आज बल्लेबाजी फ्लॉप रही| टॉप ऑर्डर में मिचेल मार्श (35) टिके रहे लेकिन उनका साथ कोई टिककर नहीं दे सका| मिडिल आर्डर में अब्दुल समद (31), मुकुल चौधरी (14) और शाहबाज़ अहमद (15) के बल्ले से महत्वपूर्ण रन्स आये जिसकी वजह से टीम इस लाल मिट्टी वाली सतह पर एक फाइटिंग स्कोर तक पहुंच पाई| 142 रनों के लक्ष्य का पीछा करने जब दिल्ली की टीम उतरी तो उन्हें अच्छी शुरुआत नहीं मिली| टीम को पारी की पहली ही गेंद पर लोकेश राहुल के रूप में शमी ने बड़ा झटका दिया| वहां से नीतीश राणा (15) ने कुछ बड़े शॉट्स लगाकर काउंटर अटैक करना चाहा लेकिन मोहसिन खान ने उनकी पारी का भी अंत कर दिया|
इन्डियन प्रीमियर लीग के पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से मात दी है| इस जीत के साथ डीसी टीम ने इस प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत दर्ज की है| टॉस आज दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने जीता था और अपनी तगड़ी बल्लेबाजी को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने रन चेज करने का फैसला किया था जो सही साबित हुआ| लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा बोर्ड पर लगाए गए 141 रनों के जवाब में दिल्ली की टीम की बल्लेबाजी आज तगड़ा कम बैक करती दिखी| डीसी टीम के लिए इस रन चेज में समीर रिज़वी ने सबसे अधिक 70 रनों की पारी खेली|
17.1
6
अब्दुल समद To समीर रिज़वी
छक्का और मैच समाप्त!! बड़े स्टाइल में समीर ने इस मुकाबले को समाप्त किया है| करारा पुल शॉट खेला| पटकी गई गेंद को बैकफुट से पुल किया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए| इसी के साथ दिल्ली ने 6 विकेट से इस मुकाबले को जीत लिया है|
ओवर 17 : 139/4
13 रन
016.1
616.2
116.3
5 WD
16.4
016.4
116.5
016.6
ट. स्टब्स
39 (32)
स. रिज़वी
64 (46)
ए. नॉर्तजे
4-0-39-0
16.6
0
एनरिक नॉर्तजे To ट्रिस्टन स्टब्स
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ गई गेंद| रन का मौका नहीं बन सका| 18 गेंद 3 रन की दरकार है|
16.5
1
एनरिक नॉर्तजे To समीर रिज़वी
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| बैक फुट से कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला है|
16.4
0
एनरिक नॉर्तजे To समीर रिज़वी
डॉट बॉल!! इस बार रूम बनाकर गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कीपर पन्त ने उसे उसे पकड़ा और बल्लेबाज की तरफ थ्रो किया जहाँ बॉल जाकर समीर के शरीर पर लगी| पन्त ने तुरंत उनसे माफी मांगी|
16.4
wd
एनरिक नॉर्तजे To समीर रिज़वी
वाईड और चौका भी निकल गया| शार्प बाउंसर थी| रूम बनाकर अपर कट करने गए| उनके काफी ऊपर से निकली और कीपर पन्त भी उसे रोक नहीं पाए और फाइन लेग बाउंड्री के पार चली गई गेंद|
16.3
1
एनरिक नॉर्तजे To ट्रिस्टन स्टब्स
सिंगल मिलेगा यहाँ पर!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| पंच किया उसे मिड ऑन की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| फील्डर जबतक गेंद पर आते तब तक बल्लेबाजों ने रन पूरा कर लिया था|
16.2
6
एनरिक नॉर्तजे To ट्रिस्टन स्टब्स
छक्का!!! ट्रिस्टन स्टब्स स्पेशल!! स्टैंड एंड डेलिवर| हार्ड लेंथ गेंद पर खड़े-खड़े लॉन्ग ऑन के ऊपर से फ्लैट सिक्स लगाया और टीम को जीत के और नजदीक ले आये|
16.1
0
एनरिक नॉर्तजे To ट्रिस्टन स्टब्स
डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| फील्डर ने उसे बड़े आराम से रोक दिया|
ओवर 16 : 126/4
13 रन
115.1
115.2
115.3
415.4
615.5
015.6
स. रिज़वी
63 (44)
ट. स्टब्स
32 (28)
म. खान
4-1-19-1
15.6
0
मोहसिन खान To समीर रिज़वी
हार्ड लेंथ गेंद!! पड़कर बाहर की तरफ निकली गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे फ्रंट फुट पर जाकर डिफेंड करना सही समझा|
15.5
6
मोहसिन खान To समीर रिज़वी
छक्का!!! ओहोहो!! स्लोवर गेंद को काफी जल्दी पिक कर लिया और आउट ऑफ़ द ग्राउंड भेज दिया| कड़क पुल शॉट लगाया और बॉल स्टैंड्स में जाकर गिरी| इसी के साथ 100 रनों की साझेदारी भी पूरी हुई|
15.4
4
मोहसिन खान To समीर रिज़वी
चौका!!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए फाइन लेग की तरफ खेला गया पुल शॉट| गैप मिला जिसके बाद बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
15.3
1
मोहसिन खान To ट्रिस्टन स्टब्स
बैक ऑफ़ लेंथ डाली गई गेंद| बैक फुट से पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया गया|
15.2
1
मोहसिन खान To समीर रिज़वी
हवा में थी गेंद लेकिन मिड ऑफ़ के ऊपर से निकल गई| बैक फुट से शॉट खेलने का मन बनाया था| उछाल के ऊपर नहीं आ सके और बल्ले के आधे भाग को लगकर हवा में गई गेंद| मिड ऑफ़ उसके पीछे भागे लेकिन गेंद से दूर रह गए| एक ही रन मिला|
15.1
1
मोहसिन खान To ट्रिस्टन स्टब्स
सिंगल!! गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
ओवर 15 : 113/4
7 रन
114.1
014.2
114.3
414.4
014.5
114.6
ट. स्टब्स
30 (26)
स. रिज़वी
52 (40)
ए. नॉर्तजे
3-0-26-0
14.6
1
एनरिक नॉर्तजे To ट्रिस्टन स्टब्स
चीकी सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
14.5
0
एनरिक नॉर्तजे To ट्रिस्टन स्टब्स
हार्ड लेंथ गेंद यहाँ पर डाली गई| स्टब्स ने क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन सका|
14.4
4
एनरिक नॉर्तजे To ट्रिस्टन स्टब्स
फ्रेंच कट और चौका निकल गया!!! भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़ बोल्ड होने से बचे यहाँ पर| लेंथ गेंद, पड़ने के बाद अंदर की तरफ आई| खड़े-खड़े पंच करने गए क्रीज़ से ही जहाँ बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा| ऑफ़ स्टम्प और कीपर को बीट करते हुए फाइन लेग पर गई जहाँ से बाउंड्री का मौका बन गया|
14.3
1
एनरिक नॉर्तजे To समीर रिज़वी
सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई छोटी गेंद| इसपर अपने लिए रूम बनाया और कवर्स की तरफ शॉट खेला जिसे डीप में फील्ड किया गया| एक ही रन मिला|
14.2
0
एनरिक नॉर्तजे To समीर रिज़वी
प्ले एंड मिस!!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद| लाइन में आकर उसे अपर कट करने गए और उछाल से बीट हुए| बाक़ी का काम कीपर ने किया|
14.1
1
एनरिक नॉर्तजे To ट्रिस्टन स्टब्स
सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से तेज़ी के साथ फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
ओवर 14 : 106/4
13 रन
113.1
213.2
013.3
613.4
413.5
013.6
स. रिज़वी
51 (38)
ट. स्टब्स
24 (22)
ए. मार्करम
1-0-13-0
13.6
0
एडन मार्करम To समीर रिज़वी
डॉट बॉल के साथ एक महंगे ओवर की समाप्ति हुई है| फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| 36 गेंद 36 रन की दरकार है|
13.5
4
एडन मार्करम To समीर रिज़वी
चौका!!! शानदार अर्ध शतक समीर रिज़वी के बल्ले से निकला है वो भी तब जब टीम को एक महत्वपूर्ण पारी की सख्त दरकार थी| ऑफ़ स्टम्प के बाहर लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की है| ड्रेसिंग रूम से उनके लिए तालियाँ बजती हुई|