Advertisement
Advertisement

राजस्थान रॉयल्स vs दिल्ली कैपिटल्स, Match 23 Commentary, Live Updates

राजस्थान vs दिल्ली, 2020 - T20 Live Commentary

राजस्थान रॉयल्स vs दिल्ली कैपिटल्स स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
Match 23, शारजाह क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, शारजाह , Oct 09, 2020
राजस्थान रॉयल्स राजस्थान रॉयल्स
138 (19.4/20)
दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली कैपिटल्स
184/8 (20.0/20)
दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 46 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    रविचंद्रन अश्विन
    0(1)&2/22(4)
तो कैसा लगा दोस्तों आपको आज का मुकाबला जहाँ दिल्ली ने राजस्थान को 46 रनों से हराते हुए पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 का पायदान हासिल कर लिया| अभी के लिए बस इतना ही आप से अब कल होगी मुलाकात सुपर शनिवार के डबल हेडर मुकाबले के साथ जहाँ पहला मुकाबला दोपहर 3.30 बजे पंजाब और कोलकाता के बीच अबु धाबी में होगा जबकि दूसरा मुकाबला शाम 7.30 बजे चेन्नई और बैंगलोर के बीच दुबई के मैदान में खेला जाएगा| तबतक के लिए हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख़याल, नमस्कार, शुभ रात्री...
मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार आर अश्विन को दिया गया जिसके बाद उन्होंने कहा कि पॉवर प्ले में गेंदबाज़ी करना मेरे लिए एक अच्छी बात है| इसमें विकेट लेने के मौके ज्यादा बनते हैं और मैंने इसकी ज़िम्मेदारी ली है| मैं दिमागी और शारीरिक दोनों रूप से मज़बूत हूँ और मुकाबले को एन्जॉय करते हुए खेल रहा हूँ| कैरम बॉल पर कहा कि मैंने इसे पॉवर प्ले में एक दो बार इस्तेमाल किया| हाँ आज गेंद कुछ अलग हरकत कर रही थी इसलिए मैंने बस दिमाग से सही जगहों पर टप्पा रखा|
विनिंग कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि ये हमारे लिए एक बड़ी जीत है| हम भी पहले गेंदबाज़ी ही करना चाहते थे लेकिन अच्छा हुआ टॉस हमारे हक में नहीं गया| टीम जिस तरह से प्लान के मुताबिक़ खेल रही हैं उससे मैं काफी खुश हूँ| हमारा मिक्सचर काफी अच्छा है जो जीत का सूत्र बनता जा रहा है| हर मुकाबले में एक से बढ़कर एक प्रदर्शन देखने को मिल रहा सबसे जो टीम के लिए बहुत अच्छी बात है|
मैच गंवाकर बात करने आए राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ बोले कि साझेदारी एक ज़रूरी हिस्सा होती है रन चेज़ में लेकिन हमे वहीँ नहीं मिल सकी और एक के बाद एक विकेट गिरने का सिलसिला चलता रहा| लेकिन हम आने वाले मुकाबले में पूरी कोशिश करेगें कि मध्यक्रम के बल्लेबाजों से अच्छा प्रदर्शन देखने को मिले| आगे उन्होंने कहा कि बेन स्टोक्स भी क्वारनटीन ख़त्म कर के टीम से जुड़ जाएगें|
दिल्ली के सभी खिलाड़ियों ओर गेंदबाजों की दमदार मेहनत के दम पर राजस्थान को 46 रनों से हरा दिया| 184 रनों को डिफेंड करते हुए शारजाह जैसे छोटी बाउंड्री वाले मैदान पर दिल्ली के सभी गेंदबाजों ने विकेट हासिल की| दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया| जिसमे से उनके सबसे सफ़ल गेंदबाज़ बनकर उभरे आर अश्विन जिन्होंने (4-0-22-2) दो विकेट अपने नाम किया| साथ ही कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किया| उनका साथ देते हुए मार्कस स्टोइनिस ने 2 विकेट हासिल किया| दूसरी ओर अक्षर पटेल, हर्शल पटेल और एनरिक नोकिया ने मिलकर 1-1 शिकार करते हुए टीम को शानदार जीत की हैट्रिक दिलाई|
दिल्ली द्वारा जीत का हैट्रिक तो राजस्थान ने लगाया हार का चौका| दिल्ली के सभी गेंदबाजों ने विकेट हासिल करते हुए राजस्थान के बल्लेबाजों की कमर तोड़ दिया और मुकाबले को 46 रनों से जीतते हुए पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 का पायदान हासिल कर लिया| 185 रनों के लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर आई राजस्थान की शुरुआत ख़राब रही| पहले विकेट के रूप में इनफॉर्म बल्लेबाज़ जोस बटलर 13 रन बनाकर अश्विन का शिकार हुए| दूसरी ओर स्टीव स्मिथ (24) ने कुछ रन ज़रूर बनाया लेकिन हेटमायर दवारा किया गया शानदार कैच के कारण उन्हें पवेलियन की ओर जाना पड़ा| महिपाल लोमरोर के बल्ले से भी नहीं निकला रन और जल्द ही 1 रन बनाकर अश्विन का शिकार बन गए| संजू सैमसन का भी बल्ला रहा आज खामोश, 5 रन ही टीम के लिए जोड़ पाए संजू| वहीँ राजस्थान के आखिरी पांच उछल्ले बल्लेबाज़ ने मिलकर मात्र 13 रन ही जोड़े| अंत में राहुल तेवतिया (38) ने कुछ बड़े हिट ज़रूर लगाया लेकिन वो टीम को जीत के पार ले जाने के लिए काफ़ी नही था|
19.4
W
कगिसो रबाडा To वरूण आरोन OUT!
आउट!!! कैच आउट!! एक और विकेट रबाडा के खाते में जाती हुई| 138 रनों पर ऑल आउट हुई राजस्थान| दिल्ली ने 46 रनों से जीता एक अहम मुकाबला| क्या कमाल की गेंदबाज़ी देखने को मिली टीम साथ ही एक बेहतरीन डिफेंड करते हुए भी नज़र आई यहाँ पर|
19.3
1
कगिसो रबाडा To कार्तिक त्यागी
एक और सिंगल!! छोटी गेंद को पुल किया और डीप से सिंगल हासिल किया|
19.2
1
कगिसो रबाडा To वरूण आरोन
लेग साइड पर गेंद को खेला और सिंगल हासिल किया|
19.1
W
कगिसो रबाडा To राहुल तेवतिया OUT!
आउट!! बोल्ड!!! प्ले डाउन!! 38 रनों पर तेवतिया की पारी हुई समाप्त| इससे पहले के ओवर में उनका कैच टपकाया था लेकिन अब बोल्ड मारकर बदला वसूल लिया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कवर्स की तरफ मारने गए लेकिन बल्ले का अंदरूनी हिस्सा लेकर गेंद विकटों से जा टकराई और बूम| 5 गेंद 49 रनों की दरकार|
ओवर की समाप्ति 19 : 136/8
7 रन
  • 018.1
  • 018.2
  • 1 WD 18.3
  • 018.3
  • 1 WD 18.4
  • 018.4
  • 418.5
  • 118.6
र. तेवतिया
38 (28)
क. त्यागी
1 (2)
ऐ. नॉर्टजे
4-0-25-1
18.6
1
ऐनरिक नॉर्टजे To राहुल तेवतिया
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने रखा अपने पास स्ट्राइक| 6 गेंद 49 रनों की दरकार|
18.5
4
ऐनरिक नॉर्टजे To राहुल तेवतिया
कैच ड्रॉप!!! 33 रनों पर तेवतिया को मिला रबाडा द्वारा जीवनदान| साथ में चौका भी मिला| पुल करते हुए गेंद को सीमा रेखा के पार भेजना चाहा लेकिन चूक गए थे| रबाडा के हाथों से निकली गेंद और चार रन मिल गए|
18.4
0
ऐनरिक नॉर्टजे To राहुल तेवतिया
कवर्स की दिशा में गेंद को एक बार फिर से ड्राइव किया लेकिन सिंगल नहीं लिया|
18.4
1WD
ऐनरिक नॉर्टजे To राहुल तेवतिया
वाइड!! बाहर डाली गई थी गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|
18.3
0
ऐनरिक नॉर्टजे To राहुल तेवतिया
छोटी लेंथ की गेंद को पुल किया फाइन लेग की तरफ लेकिन रन नहीं लिया| रन रेट को कम करने का प्रयास|
18.3
1WD
ऐनरिक नॉर्टजे To राहुल तेवतिया
वाइड!!! दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और लेग स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद| अम्पायर ने वाइड का इशारा किया| अगली गेंद पर लाइन पकड़नी होगी गेंदबाज़ को यहाँ पर|
18.2
0
ऐनरिक नॉर्टजे To राहुल तेवतिया
एक और कसी हुई लाइन पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ कुछ नहीं कर पाए|
18.1
0
ऐनरिक नॉर्टजे To राहुल तेवतिया
तेज़ गति से डाली गई गेंद कलो टैप तो किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 18 : 129/8
9 रन
  • 117.1
  • W 17.2
  • 117.3
  • 617.4
  • 117.5
  • 017.6
क. त्यागी
1 (2)
र. तेवतिया
33 (22)
ह. पटेल
4-0-29-1
17.6
0
हर्षल पटेल To कार्तिक त्यागी
शॉटपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया, पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया, सही सोच गेंदबाज़ द्वारा| 12 गेंद 56 रनों की दरकार|
17.5
1
हर्षल पटेल To राहुल तेवतिया
पुल किया छोटी लेंथ की गेंद को ऑन साइड पर एक रन के लिए|
17.4
6
हर्षल पटेल To राहुल तेवतिया
छक्का!!! ओहोहो, राहुल यु ब्यूटी!!! सब चीज़ एक तरफ राहुल के छक्के एक तरफ| कमाल के फॉर्म में है ये बल्लेबाज़| अकेले अपने दम पर मुकाबले को बार बार हर बार खीचकर अंतिम तक ले जा रहे हैं| इस बार गेंद को कवर्स के पार पहुँचाया और छह रन हासिल किया|
17.3
1
हर्षल पटेल To कार्तिक त्यागी
पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर फ्लिक किया एक रन के लिए|
कार्तिक त्यागी बल्लेबाज़ी के लिए आते हुए..
17.2
W
हर्षल पटेल To श्रेयस गोपल OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! एक और बेहतरीन कैच आगे की तरफ डाईव लगाते हुए हेटमायर द्वारा| ये उनका इस पारी का दूसरा ऐसा कैच है| काफी आगे की तरफ भागते हुए आये और डाईव लगाई और एक बेहतरीन लो कैच पकड़ा| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कट तो किया था लेकिन हवा में मार बैठे| फील्डर का बेहतरीन प्रयास और एक हाफ चांस को कैच में तब्दील किया| फील्ड अम्पायर काफी ने इसमें भी लिया थर्ड अम्पायर की मदद और फिर थर्ड अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| एक बार समझ नहीं आ रही मुझे, कि जब आप सॉफ्ट सिग्नल आउट दे रहे तो अपने फैसले पर क्यों नहीं रहते| हर बार थर्ड अम्पायर की मदद लेना कहाँ तक सही? 121/8 राजस्थान|
कैच आउट की अपील स्टे्ट अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा...
17.1
1
हर्षल पटेल To राहुल तेवतिया
छोटी लेंथ की गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला और गैप से एक रन हासिल किया|
हर्शल पटेल गेंदबाज़ी के लिए वापास आए...
ओवर की समाप्ति 17 : 120/7
13 रन
  • 016.1
  • 616.2
  • 416.3
  • 116.4
  • 116.5
  • 116.6
र. तेवतिया
25 (19)
श. गोपल
2 (2)
ऐ. नॉर्टजे
3-0-18-1
16.6
1
ऐनरिक नॉर्टजे To राहुल तेवतिया
पुल किया फाइन लेग की तरफ छोटी गेंद को और सिंगल हासिल किया| 18 गेंदों पर 65 रनों की दरकार|
16.5
1
ऐनरिक नॉर्टजे To श्रेयस गोपल
कट किया पॉइंट की तरफ गेंद को एक रन के लिए|
16.4
1
ऐनरिक नॉर्टजे To राहुल तेवतिया
इस बार सिंगल मिलेगा| पुल किया मिड विकेट की तरफ गेंद को एक रन के लिए|
16.3
4
ऐनरिक नॉर्टजे To राहुल तेवतिया
चौका! चीकी शॉर्ट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला गया शॉर्ट| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद, आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया| फील्डर से काफी दूर रही गेंद, पकड़ने का कोई मौका नहीं उनके पास, गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई|
16.2
6
ऐनरिक नॉर्टजे To राहुल तेवतिया
छक्का!!! लगभग बाउंड्री से थोड़ा पीछे गिरी| ओहोहो, एक बार फिर से इस मैदान पर तेवतिया का बल्ला बोल रहा है| ये लीजिये, मुकाबला फिर से रोमांचक मोड़ लेने पर आगया है|
16.1
0
ऐनरिक नॉर्टजे To राहुल तेवतिया
फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की तरफ खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
ओवर की समाप्ति 16 : 107/7
6 रन
  • 015.1
  • 115.2
  • 1 WD 15.3
  • 115.3
  • 015.4
  • 215.5
  • 115.6
र. तेवतिया
13 (14)
श. गोपल
1 (1)
ह. पटेल
3-0-20-0
15.6
1
हर्षल पटेल To राहुल तेवतिया
आगे डाली हुई बॉल को मिड ऑन की दिशा में पुश करते हुए सिंगल लिया|
15.5
2
हर्षल पटेल To राहुल तेवतिया
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को फाइन लेग की दिशा में पुल किया| गैप में गई बॉल लेकिन मिड विकेट से भागते हुए अक्षर पटेल ने किया शानदार फील्डिंग| टीम के लिए 2 रन बचाया| दो रन तेज़ी से भागते हुए बल्लेबाजों ने हासिल किया|
15.4
0
हर्षल पटेल To राहुल तेवतिया
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पुल करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| रन नही मिला|
15.3
1
हर्षल पटेल To श्रेयस गोपल
पैड्स लें की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला 1 रन मिला|
15.3
1WD
हर्षल पटेल To श्रेयस गोपल
वाइड!!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
15.2
1
हर्षल पटेल To राहुल तेवतिया
कैच का मौका लेकिन फील्डर रबाडा गेंद तक नही पहुँच पाए| फुल लेंथ की गेंद को कवर्स के ऊपर से खेलने गए बल्लेबाज़| बल्ले पर ठीक तरफ से नही आई बॉल| शॉट कवर्स की ओर हवा में गई बॉल| फील्डर अपने पीछे की ओर भागते हुए कैच के लिए गए| लेकिन गेंद तक नही पहुँच सके| 1 रन लेने में हुए कामयाब बल्लेबाज़|
15.1
0
हर्षल पटेल To राहुल तेवतिया
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने उसे खुद ही फील्ड किया|
ओवर की समाप्ति 15 : 101/7
10 रन
  • 114.1
  • 114.2
  • 2 NBLB 14.3
  • 414.3
  • 114.4
  • W 14.5
  • 114.6
र. तेवतिया
9 (9)
श. गोपल
0 (0)
क. रबाडा
3-0-33-1
14.6
1
कगिसो रबाडा To राहुल तेवतिया
सिंगल के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति| थर्ड मैन की दिशा में गेंद को खेला और एक रन हासिल किया| 30 गेंदों पर 84 रनों की दरकार|
श्रेयस गोपाल बल्लेबाज़ी करने आए...
14.5
W
कगिसो रबाडा To जोफ़्रा आर्चर OUT!
आउट!! कैच आउट!! पहली विकेट रबाडा के खाते में जाती हुई| खतरनाक बल्लेबाज़ आर्चर अपना तीर नहीं चला पाए और पवेलियन लौट गए| मुकाबले से बाहर होने लग गई है राजस्थान| आगे डाली गई गेंद को मिड ऑफ़ के ऊपर से मारा लेकिन दूरी नहीं हासिल कर पाए| हवा में खिल गई गेंद और लॉन्ग ऑफ़ फील्डर ने किया बाकी का काम| 1007 राजस्थान|
14.4
1
कगिसो रबाडा To राहुल तेवतिया
थर्ड मैन की दिशा में गेंद को खेला और एक रन हासिल किया|
14.3
4
कगिसो रबाडा To राहुल तेवतिया
चौका!! फ्री हिट का फायदा उठाया और मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से उठाकर गेंद को मारा और चार रन हासिल कर लिया|
14.3
1NB+1LB
कगिसो रबाडा To जोफ़्रा आर्चर
एलबीडबल्यू की बड़ी अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं!! ओह!! ये लीजिये, नो बॉल हो गई, यानी अगली गेंद फ्री हिट लेकिन अब बल्लेबाज़ होंगे सामने तेवतिया| आउट इस लिए नहीं मिला क्योंकि बल्ले का अंदरूनी हिस्सा लगा हुआ था|
14.2
1
कगिसो रबाडा To राहुल तेवतिया
कट किया बैकवार्ड पॉइंट की दिशा में गेंद को और डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिला|
14.1
1
कगिसो रबाडा To जोफ़्रा आर्चर
गुड लेंथ की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा!! फील्डर तैनात वहां पर लेकिन एक टप्पा बाद उनतक पहुंची गेंद|
ओवर की समाप्ति 14 : 91/6
2 रन
  • 013.1
  • 013.2
  • 013.3
  • 113.4
  • W 13.5
  • 113.6
ज. आर्चर
1 (1)
र. तेवतिया
2 (5)
अ. पटेल
2-0-8-1
13.6
1
अक्षर पटेल To जोफ़्रा आर्चर
सिंगल!!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति| पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|
जोफ्रा आर्चर आये हैं क्रीज़ पर बल्लेबाज़ी के लिए...
दूसरे टाइम आउट का हुआ समय!! 13.5 ओवर की समाप्ति के बाद 90/6 राजस्थान, 37 गेंदों पर 95 रनों की दरकार| मुकाबले से पूरी तरह से दूर होती बल्लेबाज़ी टीम लेकिन उनके पास अभी भी राहुल तेवतिया नामक एक तीर है जिसने इसी मैदान पर एक बार कारमन करके दिखाया है| क्या वो इसे फिर से दोहरा पायेंगे? क्या जोफ्रा आर्चर देंगे उनका साथ? ऐसे कई सवाल हैं जिनका जवाब हमे कुछ ही देर में मिल जाएगा...
13.5
W
अक्षर पटेल To एंड्रयू टाय OUT!
आउट!!!! कैच आउट!!! एक और विकेट दिल्ली के शानदार फील्डिंग की ओर जाती हुई| कमाल का कैच तेज़ गेंदबाज़ कगिसो रबाडा दवारा देखने को मिली यहाँ पर| एंड्रू टाई 6 रन बनाकर लौटे पवेलियन| अक्षर पटेल को मिली पहली सफ़लता| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया एंड्रू टाई ने यहाँ पर| बॉल मिड विकेट की ओर हवा में गई| पीछे फील्डर कगिसो रबाडा मौजूद अपने दाएँ ओर डाईव लगाकर रबाडा ने किया कैच| 90/6 राजस्थान को 37 गेंदों में 15.40 रन प्रति ओवर की दर से 95 रन चाहिए|
13.4
1
अक्षर पटेल To राहुल तेवतिया
कवर्स की ओर पंच किया इस बार मिलेगा गैप आएगा 1 रन|
13.3
0
अक्षर पटेल To राहुल तेवतिया
मिड ऑफ की ओर पंच किया| इस बार भी रन नही निकाल पाए बल्लेबाज़|
13.2
0
अक्षर पटेल To राहुल तेवतिया
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने उसे खुद ही फील्ड किया|
13.1
0
अक्षर पटेल To राहुल तेवतिया
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर खेला| गेंदबाज़ ने भागते हुए खुद से बॉल को पकड़ा| रन नही हो सका|
ओवर की समाप्ति 13 : 89/5
7 रन
  • W 12.1
  • 012.2
  • 012.3
  • 012.4
  • 612.5
  • 1 WD 12.6
  • 012.6
ए. टाय
6 (5)
र. तेवतिया
1 (1)
म. स्टोइनिस
2-0-17-2
12.6
0
मार्कस स्टोइनिस To एंड्रयू टाय
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| छोटी लेंथ की गेंद को पुल मारने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन चूक गए गति परिवर्तन के कारण| 42 गेंद 96 रनों की दरकार|
12.6
1WD
मार्कस स्टोइनिस To एंड्रयू टाय
वाइड!!! लेग स्टम्प की लाइन के बाहर डाल बैठे गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
12.5
6
मार्कस स्टोइनिस To एंड्रयू टाय
छक्का!!! बिलकुल सामने की तरफ खेला गया शॉट और दूरी भी हासिल की| गेंद बल्ले से लगने के बाद सीधा साईट स्क्रीन से जा टकराई| क्या अब भी राजस्थान के लिए मुकाबला बाक़ी है? एक बड़ा सवाल|
12.4
0
मार्कस स्टोइनिस To एंड्रयू टाय
एक और डॉट बॉल!!! फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला लेकिन गैप नहीं मिला|
12.3
0
मार्कस स्टोइनिस To एंड्रयू टाय
धीमी गति से डाली गई गेंद चकमा खा गए बल्लेबाज़|
12.2
0
मार्कस स्टोइनिस To एंड्रयू टाय
विकेट लाइन की गेंद को सामने की तरफ पंच किया| गेंदबाज़ ने खुद ही फील्ड करते हुए बल्लेबाज़ की ओर थ्रो किया और रन लेने से रोक दिया|
एंड्रू टाई बल्लेबाज़ी करने आए...
12.1
W
मार्कस स्टोइनिस To यशश्वी जैसवाल OUT!
आउट!!!! क्लीन बोल्ड!!! एक और विकेट मार्क्स के खाते में जाती हुई| धीमी गति की गेंद से सेट बल्लेबाज़ जैसवाल को किया आउट| 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे सलामी बल्लेबाज़| दिल्ली मुकाबले को अपनी पकड़ में करती हुई|पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए लेकिन धीमी गति से चकमा खा गए| गेंद उनके फ्रंट पैड्स को लगती हुई ऑफ़ स्टम्प से टकराई गई| 82/5 राजस्थान| लक्ष्य से 103 रन दूर|
ओवर की समाप्ति 12 : 82/4
7 रन
  • 111.1
  • W 11.2
  • 111.3
  • 411.4
  • 011.5
  • 111.6
य. जैसवाल
34 (35)
र. तेवतिया
1 (1)
र. अश्विन
4-0-22-2
11.6
1
रविचंद्रन अश्विन To यशश्वी जैसवाल
ऑफ स्पिन गेंद पैड्स लाइन की ओर डाली गई| बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलते हुए 1 रन लिया|
11.5
0
रविचंद्रन अश्विन To यशश्वी जैसवाल
विकेट लाइन की गेंद को सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
11.4
4
रविचंद्रन अश्विन To यशश्वी जैसवाल
चौका!!!! लेग स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को मिड विकेट की दिशा में स्वीप किया| गैप में गई गेंद सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
11.3
1
रविचंद्रन अश्विन To राहुल तेवतिया
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|
राहुल तेवतिया बल्लेबाज़ी करने आए...
11.2
W
रविचंद्रन अश्विन To महिपाल लोमरोर OUT!
आउट!!! कैच आउट!! सॉफ्ट डिसमिसल| दिल्ली मुकाबले को धीरे-धीरे अपनी ओर करती हुई| महिपाल लोमरोर 1 रन बनाकर लौटे पवेलियन| आर आश्विन ने किया अपना दूसरा शिकार| ऑफ स्पिन बॉल आगे की ओर डाली गई धीमी गति से बल्लेबाज़ उसे मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करने गए| बल्ले पर बॉल थोड़ी फसकर आई और बल्ले का टॉप एज लेती हुई गेंद| शॉट मिड ऑफ पर खड़े फील्डर अक्षर पटेल के हाथ में गई| अक्षर ने किया आसानी से कैच| 76/4 राजस्थान|
11.1
1
रविचंद्रन अश्विन To यशश्वी जैसवाल
ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में खेला और रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 11 : 75/3
10 रन
  • 610.1
  • 110.2
  • W 10.3
  • 110.4
  • 110.5
  • 110.6
य. जैसवाल
28 (31)
म. लोमरोर
1 (1)
म. स्टोइनिस
1-0-10-1
10.6
1
मार्कस स्टोइनिस To यशश्वी जैसवाल
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पैड्स की गेंद को ऑन साइड पर खेला और रन हासिल किया|
10.5
1
मार्कस स्टोइनिस To महिपाल लोमरोर
विकटों के बीच डाली गई गेंद को ऑन साइड पर मोड़ा और रन हासिल किया|
10.4
1
मार्कस स्टोइनिस To यशश्वी जैसवाल
छोटी लेंथ की गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल करते हुए रन हासिल हुआ|
महिपाल लोमरोर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
10.3
W
मार्कस स्टोइनिस To संजू सैमसन OUT!
आउट!!!! कैच आउट!!! सैमसन फ्लॉप!!! हवा में मार बैठे थे गेंद, नीचे हेटमायर और एक आसान सा कैच पकड़ा| 5 रन बनाकर सैमसन लौटे पवेलियन| राजस्थान को लगा सबसे बड़ा झटका| ये वो बल्लेबाज़ था जो मैच का रुख बदल सकता था लेकिन अब इसके आउट होने के बाद दिल्ली ने मैच पर पकड़ बना ली है| मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद पर बल्ला चलाया| मारने वाली गेंद थी लेकिन हवा में खिल गई दूरी नहीं हासिल कर पाए और कैच थमाकर निराश लौटे| 72/3 राजस्थान|
10.2
1
मार्कस स्टोइनिस To यशश्वी जैसवाल
चिप करते हुए लॉन्ग ऑन की तरफ गेंद को एक रन के लिए|
10.1
6
मार्कस स्टोइनिस To यशश्वी जैसवाल
छक्का!!! जैसवाल ने बल्ला घुमाया और एक बड़ा शॉट लगाया| 95 मीटर का लम्बा छक्का आया है यहाँ पर| इससे काफी ऊपर आया होगा उनका मनोबल| गेंद लेंथ पर डाली गई थी गेंद जिसे बड़ी आसानी से मैदान के बाहर मार दिया|
मार्कस स्टोइनिस को थमाई गई बॉल...
ओवर की समाप्ति 10 : 65/2
6 रन
  • 19.1
  • 19.2
  • 09.3
  • 39.4
  • 19.5
  • 09.6
स. सैमसन
5 (8)
य. जैसवाल
19 (27)
अ. पटेल
1-0-6-0
9.6
0
अक्षर पटेल To संजू सैमसन
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विएत की दिशा में फ्लिक किया| फील्डर के हाथ में गई बॉल| रन नही हो सका| राजस्थान को 60 गेंदों में 12 रन प्रति ओवर की दर से 120 रन चाहिए|
9.5
1
अक्षर पटेल To यशश्वी जैसवाल
मिड ऑन की ओर पुश करते हुए जैसवाल ने सिंगल पूरा किया|
9.4
3
अक्षर पटेल To संजू सैमसन
विकेट लाइन की गेंद को फाइन लेग की दिशा में स्वीप किया| फाइन लेग की दिशा में गई गेंद| फील्डर उसके पीछे गए| लेकिन बल्लेबाजों को 3 रन लेने से नही रोक पाए|
9.3
0
अक्षर पटेल To संजू सैमसन
मिड ऑफ़ की ओर पुश किया| फील्डर के हाथ में गई गेंद| रन नही आया|
9.2
1
अक्षर पटेल To यशश्वी जैसवाल
फुल लेंथ की गेंद को मिड विकेट की दिशा में स्वीप किया| हवा ने गई बॉल| लेकिन फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई 1 रन मिला|
9.1
1
अक्षर पटेल To संजू सैमसन
ऑफ स्टंप पर पटकी गई गेंद को मिड ऑफ की ओर पंच करते हुए सिंगल लिया|
अक्षर पटेल को गेंदबाज़ी दी गई है...
ओवर की समाप्ति 9 : 59/2
3 रन
  • W 8.1
  • 08.2
  • 08.3
  • 1 LB 8.4
  • 18.5
  • 18.6
स. सैमसन
1 (4)
य. जैसवाल
17 (25)
ऐ. नॉर्टजे
2-0-5-1
8.6
1
ऐनरिक नॉर्टजे To संजू सैमसन
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को थर्ड मैन की दिशा में कट करते हुए सिंगल पूरा किया| राजस्थान को 66 गेंदों में 11.45 रन प्रति ओवर की दर से 126 रन चाहिए|
8.5
1
ऐनरिक नॉर्टजे To यशश्वी जैसवाल
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|
8.4
1LB
ऐनरिक नॉर्टजे To संजू सैमसन
लेग स्टंप पर पटकी गई गेंद को मिड विकेट की ओर खेलने गए बल्लेबाज़| गेंद की गति से चूके और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जिसकी वजह से एक रन का मौका बन गया|
8.3
0
ऐनरिक नॉर्टजे To संजू सैमसन
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया| रन नही हुआ|
8.2
0
ऐनरिक नॉर्टजे To संजू सैमसन
एलबीडबल्यू की बड़ी अपील अम्पायर लेकिन सहमत नही| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को संजू मिड ऑफ की दिशा में खेलने गए| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की बड़ी अपील हुई अम्पायर ने नकारा|
स्टीव स्मिथ के आउट होते ही अम्पायर ने टाइम आउट का इशारा कर दिया| 8.1 ओवर की समाप्ति के बाद 56/2 राजस्थान, लक्ष्य से फिलहाल 129 रन दूर| संजू सैमसन जो कि अब नए बल्लेबाज़ हैं उनपर काफी कुछ निर्भर करने वाला है| दिल्ली को उनके विकेट की तलाश होगी|
8.1
W
ऐनरिक नॉर्टजे To स्टीव स्मिथ OUT!
आउट!!! कैच आउट!!!! कमाल का शॉट लेकिन उसे भी शानदार रहा कैच| पहले बल्ले से राजस्थान के गेंदबाजों को धोया और अब अपनी फील्डिंग से राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ को किया चलता| एनरिक नोकिया ने किया अपना पहला शिकार| स्मिथ 24 रन बनाकर लौटे पवेलियन| पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया| हवा में गई बॉल फील्डर पीछे मौजूद हेटमायर ने अपने आगे की ओर डाईव लगाकर किया शानदार कैच| अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में देखने के बाद पाता लगा की गेंद सीधे फील्डर के हाथ में गई थी| थर्ड अम्पायर का आया फ़ैसला आउट रहे स्मिथ| बड़ा झटका यहाँ पर राजस्थान को लगता हुआ| 56/2 राजस्थान को 71 गेंदों में 10.90 रन प्रति ओवर की दर से 129 रन चाहिए|
संजू सैमसन अगले बल्लेबाज़ क्रीज़ पर आते हुए...
कैच आउट हुए वहां पर स्टीव स्मिथ| लेकिन अम्पायर एक बार उसे चेक करना चाहते हैं इसलिए थर्ड अम्पायर की मदद ली है...
ओवर की समाप्ति 8 : 56/1
6 रन
  • 17.1
  • 27.2
  • 17.3
  • 17.4
  • 07.5
  • 17.6
स. स्मिथ
24 (16)
य. जैसवाल
16 (24)
ह. पटेल
2-0-14-0
7.6
1
हर्षल पटेल To स्टीव स्मिथ
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| एक और तगड़ा ओवर दिल्ली के लिए| महज़ 6 रन इस ओवर से आये| 8 के बाद 56/1 राजस्थान|
7.5
0
हर्षल पटेल To स्टीव स्मिथ
धीमी गति से डाली गई बाउंसर!! स्मिथ चाह रहे थे उसपर अपर कट लगाना लेकिन अंत में नहीं किया|
7.4
1
हर्षल पटेल To यशश्वी जैसवाल
सीधे बल्ले से गेंद को ऑन साइड पर खेला और एक रन के लिए भाग गए|
7.3
1
हर्षल पटेल To स्टीव स्मिथ
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला और रन हासिल किया| समझदारी के साथ बल्लेबाज़ी करते हुए दोनों बल्लेबाज़|
7.2
2
हर्षल पटेल To स्टीव स्मिथ
स्टीव ने ऑफ़ स्टम्प की गेंद को शफल करते हुए स्क्वायर लेग की तरफ खेला और गैप से दो रन भाग लिए|
7.1
1
हर्षल पटेल To यशश्वी जैसवाल
गुड लेंथ की लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर फ्लिक कर दिया एक रन के लिए|
ओवर की समाप्ति 7 : 50/1
9 रन
  • 1 WD 6.1
  • 06.1
  • 46.2
  • 16.3
  • 16.4
  • 16.5
  • 16.6
य. जैसवाल
14 (22)
स. स्मिथ
20 (12)
र. अश्विन
3-0-15-1
6.6
1
रविचंद्रन अश्विन To यशश्वी जैसवाल
सिंगल!!!! इसी के साथ राजस्थान के 50 रन रन पूरा हुआ| पैड्स लाइन की गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ पुश किया| फील्डर पीछे मौजूद| लेकिन तेज़ी के साथ 1 रन हासिल हो सका|
6.5
1
रविचंद्रन अश्विन To स्टीव स्मिथ
विकेट लाइन की गेंद को मिड ऑन की ओर पुश किया, 1 रन हो सका|
6.4
1
रविचंद्रन अश्विन To यशश्वी जैसवाल
ऑफ स्टंप की गेंद को पॉइंट की ओर कट करते हुए सिंगल पूरा किया|
6.3
1
रविचंद्रन अश्विन To स्टीव स्मिथ
एक बार फिर से मिड विकेट की दिशा में पुल किया| लेकिन फील्डर ने इस बार गेंद को पकड़ा| 1 रन ही बन पाया यहाँ पर|
6.2
4
रविचंद्रन अश्विन To स्टीव स्मिथ
चौका!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| फील्डर स्टोइनिस बॉल की ओर भागे लेकिन गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से नही रोक पाए, मिला चार रन|
6.1
0
रविचंद्रन अश्विन To स्टीव स्मिथ
विकेट लाइन की बॉल को सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
6.1
1WD
रविचंद्रन अश्विन To स्टीव स्मिथ
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति| 6 ओवर के बाद 41/1 राजस्थान| फ़िलहाल क्रीज़ पर यशस्वी जैसवाल और स्टीव स्मिथ बल्लेबाज़ी करते हुए| राजस्थान को बटलर के रूप में लगा एक मात्र झटका| दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर को होगी एक और विकेट की तालाश| राजस्थान को 84 गेंदों में 10.28 रन प्रति ओवर की दर से 144 रन चाहिए|
ओवर की समाप्ति 6 : 41/1
8 रन
  • 05.1
  • 65.2
  • 15.3
  • 15.4
  • 05.5
  • 05.6
य. जैसवाल
12 (20)
स. स्मिथ
14 (8)
ह. पटेल
1-0-8-0
5.6
0
हर्षल पटेल To यशश्वी जैसवाल
अच्छी वापसी पटेल द्वारा| छक्का खाने के बाद बल्लेबाज़ को रूम नहीं दिया ताकि बड़ा शॉट लगा सके| विकेटों के बीच डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने ब्लॉक कर दिया था|
5.5
0
हर्षल पटेल To यशश्वी जैसवाल
एक और पंच शॉट बल्लेबाज़ द्वारा लेकिन इस बार गैप नहीं मिल पायेगा|
5.4
1
हर्षल पटेल To स्टीव स्मिथ
बैकफुट पंच स्मिथ द्वारा कवर्स की तरफ और रन हासिल किया|
5.3
1
हर्षल पटेल To यशश्वी जैसवाल
छोटी लेंथ की गेंद को ऑन साइड पर खेला और एक रन हासिल हुआ|
5.2
6
हर्षल पटेल To यशश्वी जैसवाल
छक्का!!! पहला मैक्सिमम जैसवाल द्वारा इस लीग में आता हुआ| इससे काफी आत्मविश्वास आया होगा बल्लेबाज़ को यहाँ पर| छोटी लेंथ की गेंद को पुल किया मिड विकेट की तरफ और गेंद बड़ी दूर जाकर गिरी वहां पर छह रनों के लिए|
5.1
0
हर्षल पटेल To यशश्वी जैसवाल
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद को कट लगाने गए लेकिन चूक गए|
हर्शल पटेल को गेंदबाज़ी सौंपी गई है..
ओवर की समाप्ति 5 : 33/1
3 रन
  • 14.1
  • 14.2
  • 04.3
  • 04.4
  • 14.5
  • 04.6
स. स्मिथ
13 (7)
य. जैसवाल
5 (15)
र. अश्विन
2-0-6-1
4.6
0
रविचंद्रन अश्विन To स्टीव स्मिथ
ऑफ स्टंप की बॉल को बैक फुट पर आकर स्मिथ ने कवर्स की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नही बन पाया|
4.5
1
रविचंद्रन अश्विन To यशश्वी जैसवाल
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक किया, सिंगल आसानी से मिला|
4.4
0
रविचंद्रन अश्विन To यशश्वी जैसवाल
आगे डाली हुई बॉल को सीधे बल्ले से सामने की ओर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने उसे खुद फील्ड किया|
4.3
0
रविचंद्रन अश्विन To यशश्वी जैसवाल
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| रन नही मिला|
4.2
1
रविचंद्रन अश्विन To स्टीव स्मिथ
ऑफ स्टंप की बॉल को मिड ऑन की ओर मोड़ा 1 रन आया|
4.1
1
रविचंद्रन अश्विन To यशश्वी जैसवाल
विकेट लाइन पर डाली गई ऑफ स्पिन गेंद को जैसवाल मिड ऑफ की ओर खेलते हुए 1 रन लिया|
ओवर की समाप्ति 4 : 30/1
14 रन
  • 1 WD 3.1
  • 13.1
  • 03.2
  • 13.3
  • 1 WD 3.4
  • 03.4
  • 63.5
  • 43.6
स. स्मिथ
12 (5)
य. जैसवाल
3 (11)
क. रबाडा
2-0-24-0
3.6
4
कगिसो रबाडा To स्टीव स्मिथ
चौका!! ओहोहो स्मिथ यु ब्यूटी!!! ऐसे शॉट्स तो अप ही खेल सकते हैं| बाउंसर को इस तरह से खेला है कि रबाडा भी चौंक गए| फाइन लेग की तरफ गई गेंद और बाउंड्री हासिल हुई|
3.5
6
कगिसो रबाडा To स्टीव स्मिथ
शानदार पिक अप शॉर्ट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! छक्का मिलेगा !!! ज़बरदस्त, बेहतरीन, लाजवाब!!! हालाँकि फील्डर से ज्यादा दूर नहीं थे गेंद लेकिन धवन उसे जज नहीं कर पाए| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
3.4
0
कगिसो रबाडा To स्टीव स्मिथ
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| स्मिथ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
3.4
1WD
कगिसो रबाडा To स्टीव स्मिथ
एक और वाइड!!! लेग स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई थी गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|
3.3
1
कगिसो रबाडा To यशश्वी जैसवाल
धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन, शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया, बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाजी|
3.2
0
कगिसो रबाडा To यशश्वी जैसवाल
फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव किया लेकिन गैप नहीं मिला|
3.1
1
कगिसो रबाडा To स्टीव स्मिथ
गैप में गई गेंद बल्ले का किनारा लगने के बाद और सिंगल हासिल किया|
3.1
1WD
कगिसो रबाडा To स्टीव स्मिथ
वाइड!! लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके| अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया| एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|
ओवर की समाप्ति 3 : 16/1
3 रन
  • 12.1
  • 12.2
  • W 2.3
  • 12.4
  • 02.5
  • 02.6
य. जैसवाल
2 (9)
स. स्मिथ
1 (1)
र. अश्विन
1-0-3-1
2.6
0
रविचंद्रन अश्विन To यशश्वी जैसवाल
डॉट बॉल के साथ हुई अश्विन के एक कमाल के ओवर की समाप्ति| फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला लेकिन रन नहीं हुआ|
2.5
0
रविचंद्रन अश्विन To यशश्वी जैसवाल
विकेट लाइन पर डाली गई थी गेंद जिसे यशस्वी ने डिफेंड कर दिया|
2.4
1
रविचंद्रन अश्विन To स्टीव स्मिथ
आगे डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की तरफ खेला और रन हासिल किया|
बटलर को आउट करते हुए अश्विन ने मारी बाज़ी!!! अब क्रीज़ पर कप्तान स्टीव स्मिथ बल्लेबाज़ी के लिए आये हैं...
2.3
W
रविचंद्रन अश्विन To जोस बटलर OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! इनफॉर्म बल्लेबाज़ जोस बटलर 13 रन बनाकर लौटे पवेलियन| आर अश्विन ने किया अपना पहला शिकार| पिछले साल हुए रन आउट का गुस्सा निकालने गए जोस बटलर यहाँ पर लेकिन आश्विन ने इस बार किया उन्हें कैच आउट| ऑफ स्पिन विकेट लाइन पर डाली गई| बटलर उसे मिड विकेट की दिशा में खेलने गए| बल्ला तेज़ चलाया बटलर ने गेंद थोड़ी फासकर आई| बल्ले के अंदरूनी हिस्से को लगती हुई शॉट मिड विकेट की ओर हवा में गई| फील्डर पीछे मौजूद धवन ने अपने बाएँ ओर डाईव लगाकर कैच किया| 15/1 राजस्थान|
2.2
1
रविचंद्रन अश्विन To यशश्वी जैसवाल
पैड्स लाइन की दिशा में फ्लिक करते हुए 1 रन लिया|
2.1
1
रविचंद्रन अश्विन To जोस बटलर
विकेट लाइन पर डाली हुई ऑफ स्पिन बॉल को मिड ऑन की दिशा में पुश करते हुए 1 रन निकला|
आर अश्विन को थमाई गई है गेंद, अब बटलर बनाम अश्विन...
ओवर की समाप्ति 2 : 13/0
3 रन
  • 21.1
  • 11.2
  • 01.3
  • 01.4
  • 01.5
  • 01.6
य. जैसवाल
1 (6)
ज. बटलर
12 (6)
ऐ. नॉर्टजे
1-0-3-0
1.6
0
ऐनरिक नॉर्टजे To यशश्वी जैसवाल
डॉट बॉल!!!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंदे को जैसवाल ने कट करने का मन बनाया| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| रन नही हो सका|
1.5
0
ऐनरिक नॉर्टजे To यशश्वी जैसवाल
बाउंसर!! काफी तेज़ी से बल्लेबाज़ के सर के ऊपर से निकली| बल्लेबाज़ झुके और जाने दिया कीपर की तरफ| रन नही हुआ|
1.4
0
ऐनरिक नॉर्टजे To यशश्वी जैसवाल
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को जैसवाल ने पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हो पाया|
1.3
0
ऐनरिक नॉर्टजे To यशश्वी जैसवाल
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई| रन नही मिला|
1.2
1
ऐनरिक नॉर्टजे To जोस बटलर
पैड्स लाइन की गेंद को मिड ऑन की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|
1.1
2
ऐनरिक नॉर्टजे To जोस बटलर
गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को बटलर ने मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया| गैप में गई बॉल फील्डर उसेक पीछे गए| लेकिन तेज़ी से 2 रन लेने में हुए कामयाब बल्लेबाज़|
दूसरे छोर से एनरिक नोकिया गेंदबाज़ी करने के लिए आए...
ओवर की समाप्ति 1 : 10/0
10 रन
  • 00.1
  • 10.2
  • 00.3
  • 40.4
  • 40.5
  • 10.6
ज. बटलर
9 (4)
य. जैसवाल
1 (2)
क. रबाडा
1-0-10-0
0.6
1
कगिसो रबाडा To जोस बटलर
सिंगल के साथ एक बेहतरीन ओवर की हुई समाप्ति| ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में ड्राइव करते हुए रन भाग लिया| पहले ओवर से आये 10 रन|
0.5
4
कगिसो रबाडा To जोस बटलर
बैक टू बैक चौका!!! पुल शॉर्ट, पटकी गई गेंद को बैकफुट से पुल किया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
0.4
4
कगिसो रबाडा To जोस बटलर
चौका!!! इस रन चेज़ की पहली बाउंड्री बटलर के बल्ले से आती हुई| लेग स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को फ्लिक किया फाइन लेग की तरफ| फील्डर से दूर रही गेंद और सरसराते हुए फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए|
0.3
0
कगिसो रबाडा To जोस बटलर
विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बटलर ने आगे की तरफ खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
0.2
1
कगिसो रबाडा To यशश्वी जैसवाल
टैप करते हुए विकेट लाइन की गेंद को ऑन साइड पर खेला एक रन हासिल हुआ|
0.1
0
कगिसो रबाडा To यशश्वी जैसवाल
गुड लीव!!! पड़ने के बाद बाहर की तरफ निकली जिसे जैसवाल ने लीव कर दिया|
स्वागत है आपका इस रन चेज़ में हमारे साथ जहाँ 184 रनों को डिफेंड करने दिल्ली की टीम मैदान पर उतर चुकी है| जबकि राजस्थान की ओर से सलामी बल्लेबाज़ी का भार यशस्वी जैसवाल और जोस बटलर के कंधो पर होगा| वहीँ दिल्ली के लिए पहला ओवर लेकर कगिसो रबाडा तैयार...
मैच की जानकारी
  • स्थान शारजाह क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, शारजाह
  • मौसम साफ़
  • टॉस राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 46 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच रविचंद्रन अश्विन
  • अंपायर छेट्टिथोडी शमशुद्दीन, केएन अनंथापद्मनाभन, विनीत कुलकर्णी
  • रेफ़री वी नारायणन कुट्टी
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement