Advertisement
Advertisement

इंग्लैंड vs श्रीलंका, मैच 25 Commentary, Live Updates

इंग्लैंड vs श्रीलंका, 2023 - एकदिवसीय Live Commentary

इंग्लैंड vs श्रीलंका स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 25, एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू , Oct 26, 2023
इंग्लैंड इंग्लैंड
156 (33.2)
श्रीलंका श्रीलंका
160/2 (25.4)
श्रीलंका ने इंग्लैंड को 8 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    लहिरू कुमारा
    3/35(7)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस लो स्कोरिंग मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, वर्ल्ड कप के मुकाबला नम्बर-26 के साथ कल होगी आपसे मुलाकात जो पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच चेन्नई में दोपहर 02.00 बजे से खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मुकाबला जीतकर बात करने आए श्रीलंका टीम के कप्तान कुसल मेंडिस ने बताया कि हमारी टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है| खासकर गेंदबाजों ने जिस तरह का काम किया वो काबिले तारीफ है| आगे मेंडिस ने कहा कि मुझे काफी ख़ुशी हो रही है कि हमारी टीम ने इंग्लैंड जैसी टीम को शिकस्त दी है| मैथ्यूज एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उनके टीम में होने से हमारी ताकत बढ़ गई है| जाते-जाते उन्होंने कहा कि हमने अपनी फील्डिंग पर काम किया है और आगे भी अच्छा करने को देख रहे हैं|
इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि ये हमारे लिए पूरी तरह से निराशाजनक प्रदर्शन रहा है| हम एक के बाद एक मुकाबले हार रहे हैं और और कुछ भी हमारी तरफ नहीं जा रहा है| एक कप्तान के तौर पर आपको टीम के लिए आगे आकर बढ़िया प्रदर्शन करना होता है लेकिन मैं अभी तक इस प्रतियोगिता के दौरान ऐसा नहीं कर पाया| टीम के चयन पर कहा कि हमने सोच समझकर प्रदर्शन के आधार पर टीम बनाई थी लेकिन वो भी हमारे पक्ष में नहीं गया| जो रूट के रन आउट पर कहा कि ऐसी चीज़ें काफी कम देखने को मिलती हैं लेकिन हम कहीं ना कहीं ग़लतियों से ही सीख लेते हैं| जाते-जाते कह गए कि अपने बाक़ी बचे हुए मुकाबलों में हम अच्छा क्रिकेट खेलने को देखेंगे|
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार लाहिरू कुमारा को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि इंग्लैंड जैसी टीम के खिलाफ़ मैंने बेहतर प्रदर्शन किया इससे मैं काफी ख़ुश हूँ| आगे लाहिरू ने कहा कि मैंने अपनी गेंदबाज़ी में काफी मेहनत की है जिसका फल आज मुझे मिला है| एंजेलो मैथ्यूज का टीम में आना हमारे लिए अच्छी बात है| वो एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और उनसे हम काफी कुछ सीखते हैं| जाते-जाते उन्होंने बताया कि हमारी कोशिश लगातार यही थी कि तेज़ गति से गेंदबाज़ी करें और बल्लेबाजों को हावी होने का मौका ना दिया जाए|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
काउंटर अटैक की सोच और ऊपर से जो रूट का वो रन आउट इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी कोलैप्स का एक बड़ा कारण बन गया जिससे वो उभर नहीं पाए| महज़ 33.2 ओवरों में ही पूरी टीम 156 रनों पर सिमट गई| वहीँ इस रन चेज़ में सकारात्मक सोच के साथ श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने प्रदर्शन किया| हालाँकि 9 रनों पर अपना पहला और फिर 23 के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवाने के बाद जिस तरह से पाथुम निसंका (77) और सदीरा समारविक्रमा (65) ने पारी को संभाला और शतकीय साझेदारी करते हुए टीम को जीत की रेखा के पार ले गए वो काबिले तारीफ है| इस छोटे से टोटल को डिफेंड करते हुए डेविड विली और मार्क वुड ने जान तो लगाई लेकिन टीम को एक बड़ी हार से बचा नहीं पाए|     
दूसरी तरफ गत विजेता इंग्लैंड यहाँ से किस तरह से खुद को सम्भाल पाती है वो भी देखना अहम होगा क्योंकि अभी भी उन्हें अपना आगे का मुकाबला भारत, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान जैसी दिग्गज टीमों से खेलना है| टॉस जीतकर आज जिस सोच के साथ इंग्लिश टीम उतरी थी वो सही लगा| शुरुआत के 6 ओवरों में 45 रन के आस-पास बना लिए थे लेकिन जैसे ही पहला विकेट गिरा उसके बाद से श्रीलंकाई गेंदबाज़ मानो पूरी तरह से हावी हो गए|
हाँ बेन स्टोक्स ने थोड़ा बहुत लड़ाई ज़रूर दिखाई लेकिन वो भी अपने आक्रामक रुख के चलते अपना विकेट गंवा बैठे| दूसरी तरफ आज श्रीलंकाई टीम ने इस मुकाबले में एक भी ग़लती नहीं की| पहले गेंदबाजी में इंग्लिश टीम के सामने अव्वल दर्जे का प्रदर्शन किया और फिर इस लो स्कोरिंग रन चेज़ को जिस समझदारी के साथ अंजाम दिया है वो काबिले तारीफ बात है| अब यहाँ से इन दो अंकों के साथ श्रीलंकाई टीम को उनके आगे आने वाले मुकाबलों में काफी आत्मविश्वास मिलेगा ये तो तय है|
वहीं दूसरी तरफ 8 विकटों की इस जीत के बाद श्रीलंकाई टीम ने सेमी फाइनल फाइनल की रेस में फिलहाल खुद को बनाए रखा है| पिछले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक बड़े रन चेज़ में इंग्लिश बल्लेबाजों की तरफ से एक कोलैप्स देखने को मिला था लेकिन आज तो पहले ही बल्लेबाज़ी करते हुए बैंगलोर के इस छोटे से मैदान पर पूरी तरह से धराशाई हो गई बटलर एंड कम्पनी| ना ही चला बेयरस्टो और मलान का बल्ला और ना ही जोस बटलर और लियाम लिविंगस्टन कुछ भी कर पाए|
डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को मिली एक और करारी हार| पहले दक्षिण अफ्रीका और अब श्रीलंका ने दी है उन्हें एक बड़ी मात| साल 2007 के बाद से वर्ल्ड कप इतिहास में इंग्लैंड ने अभी तक श्रीलंका को नहीं हराया है और आज भी वही हुआ| पिछले पांच में से पाँचों मुकाबलों में श्रीलंकाई टीम ने ही जीत का स्वाद चखा है| अब इस हार की वजह से मौजूदा वर्ल्ड कप के सफ़र में उनका आगे बढ़ना लगभग ना मुमकिन सा हो गया है|
ओवर की समाप्ति 25.4 : 160/2
8 रन
  • 225.1
  • 025.2
  • 025.3
  • 625.4
प. निसंका
77 (83)
स. समारविक्रमा
65 (54)
आ. रशीद
4.4-0-39-0
25.4
6
आदिल रशीद To पाथुम निसंका
छक्का!! इसी के साथ श्रीलंका ने इंग्लैंड की टीम को 8 विकटों से शिकस्त दे दी है!! पाथुम निसंका के बल्ले से आता हुआ विनिंग शॉट!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर बड़ा शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| इसी के साथ पूरी श्रीलंकाई टीम ने जीत का जश्न मनाया|
25.3
0
आदिल रशीद To पाथुम निसंका
मिड ऑन की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|
25.2
0
आदिल रशीद To पाथुम निसंका
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
25.1
2
आदिल रशीद To पाथुम निसंका
दुग्गी!! आगे डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट खेला| नो मेंस लैंड में जा गिरी गेंद| इसी बीच बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 25 : 152/2
6 रन
  • 124.1
  • 124.2
  • 024.3
  • 124.4
  • 1 WD 24.5
  • 124.5
  • 124.6
प. निसंका
69 (79)
स. समारविक्रमा
65 (54)
क. वोक्स
6-0-30-0
24.6
1
क्रिस वोक्स To पाथुम निसंका
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! श्रीलंका को अब जीत के लिए 5 रन चाहिए!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश करते हुए एक रन लिया|
24.5
1
क्रिस वोक्स To सदीरा समारविक्रमा
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
24.5
wd
क्रिस वोक्स To सदीरा समारविक्रमा
वाइड!!! इसी के साथ श्रीलंका टीम का 150 रन पूरा हुआ!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
24.4
1
क्रिस वोक्स To पाथुम निसंका
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन हासिल किया|
24.3
0
क्रिस वोक्स To पाथुम निसंका
हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
24.2
1
क्रिस वोक्स To सदीरा समारविक्रमा
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
24.1
1
क्रिस वोक्स To पाथुम निसंका
बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 24 : 146/2
11 रन
  • 123.1
  • 123.2
  • 123.3
  • 423.4
  • 423.5
  • 023.6
स. समारविक्रमा
63 (52)
प. निसंका
66 (75)
म. अली
3-0-21-0
23.6
0
मोईन अली To सदीरा समारविक्रमा
क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
23.5
4
मोईन अली To सदीरा समारविक्रमा
चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर सदीरा समारविक्रमा के बल्ले से आती हुई!! अच्छी गेंद लेकिन बेहतरीन शॉट| रॉंग वन थी जिसे बल्लेबाज़ ने जल्दी पिक कर लिया| रिवर्स स्वीप किया पॉइंट की ओर और बाउंड्री हासिल की| श्रीलंका अब जीत से बस 11 रन दूर|
23.4
4
मोईन अली To सदीरा समारविक्रमा
चौका!!! बेहतरीन शॉट यहाँ पर सदीरा के बल्ले से देखने को मिला!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर की ओर ड्राइव किया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
23.3
1
मोईन अली To पाथुम निसंका
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
23.2
1
मोईन अली To सदीरा समारविक्रमा
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
23.1
1
मोईन अली To पाथुम निसंका
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 23 : 135/2
6 रन
  • 122.1
  • 122.2
  • 022.3
  • 022.4
  • 422.5
  • 022.6
स. समारविक्रमा
54 (48)
प. निसंका
64 (73)
क. वोक्स
5-0-24-0
22.6
0
क्रिस वोक्स To सदीरा समारविक्रमा
हवा में गेंद लेकिन एक बेहतर प्रयास के बाद भी गेंदबाज़ कैच नहीं कर पाए!! गुड लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| बॉल सामने की ओर हवा में गई और वोक्स ने अपने दाँए ओर डाईव लगाया| इसी बीच गेंद टप्पा खाकर उनके हाथ में गई| बाल-बाल बचे बल्लेबाज़|
22.5
4
क्रिस वोक्स To सदीरा समारविक्रमा
चौका!!! पैड्स लाइन पर डाली गई धीमी गति की फुलटॉस गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
22.4
0
क्रिस वोक्स To सदीरा समारविक्रमा
एक और डॉट गेंद!! विकेट लाइन पर डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिला|
22.3
0
क्रिस वोक्स To सदीरा समारविक्रमा
अरे वाह!!! पड़कर काँटा बदला गेंद ने और बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| बाहरी किनारे को छोड़ती हुई कीपर के दस्तानों में प्रस्थान कर गई गेंद|
22.2
1
क्रिस वोक्स To पाथुम निसंका
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
22.1
1
क्रिस वोक्स To सदीरा समारविक्रमा
सिंगल!! इसी के साथ सदीरा समारविक्रमा ने अपना अर्धशतक पूरा किया!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 22 : 129/2
5 रन
  • 221.1
  • 121.2
  • 021.3
  • 121.4
  • 121.5
  • 021.6
प. निसंका
63 (72)
स. समारविक्रमा
49 (43)
म. अली
2-0-10-0
21.6
0
मोईन अली To पाथुम निसंका
आगे की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
21.5
1
मोईन अली To सदीरा समारविक्रमा
एक और सिंगल!! हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
21.4
1
मोईन अली To पाथुम निसंका
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लैप शॉट फाइन लेग की ओर खेला और एक रन लिया|
21.3
0
मोईन अली To पाथुम निसंका
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
21.2
1
मोईन अली To सदीरा समारविक्रमा
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
21.1
2
मोईन अली To सदीरा समारविक्रमा
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की सर कट शॉट लगाकर 2 रन लिया|
ओवर की समाप्ति 21 : 124/2
6 रन
  • 020.1
  • 020.2
  • 020.3
  • 120.4
  • 120.5
  • 420.6
प. निसंका
62 (69)
स. समारविक्रमा
45 (40)
ल. लिविंगस्टन
3-0-17-0
20.6
4
लियाम लिविंगस्टन To पाथुम निसंका
चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल गैप में टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| श्रीलंका को जीत के लिए 33 रनों की दरकार है|
20.5
1
लियाम लिविंगस्टन To सदीरा समारविक्रमा
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
20.4
1
लियाम लिविंगस्टन To पाथुम निसंका
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर खेलकर एक रन लिया|
20.3
0
लियाम लिविंगस्टन To पाथुम निसंका
मिड विकेट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल पाया|
20.2
0
लियाम लिविंगस्टन To पाथुम निसंका
ओवरपीच डाली गई गेंद को निसंका ने डिफेंड कर दिया|
20.1
0
लियाम लिविंगस्टन To पाथुम निसंका
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
ओवर की समाप्ति 20 : 118/2
5 रन
  • 119.1
  • 119.2
  • 219.3
  • 119.4
  • 019.5
  • 019.6
स. समारविक्रमा
44 (39)
प. निसंका
57 (64)
म. अली
1-0-5-0
19.6
0
मोईन अली To सदीरा समारविक्रमा
क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
19.5
0
मोईन अली To सदीरा समारविक्रमा
लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल पाया|
19.4
1
मोईन अली To पाथुम निसंका
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
19.3
2
मोईन अली To पाथुम निसंका
पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए तेज़ी से 2 रन हासिल किया|
19.2
1
मोईन अली To सदीरा समारविक्रमा
गुड लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन निकाला|
19.1
1
मोईन अली To पाथुम निसंका
बैक फुट से मिड विकेट की ओर गेंद को खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 19 : 113/2
3 रन
  • 118.1
  • 118.2
  • 018.3
  • 018.4
  • 018.5
  • 118.6
प. निसंका
53 (61)
स. समारविक्रमा
43 (36)
ल. लिविंगस्टन
2-0-11-0
18.6
1
लियाम लिविंगस्टन To पाथुम निसंका
सिंगल!! बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| श्रीलंका को अब जीत के लिए 44 रनों की दरकार है|
18.5
0
लियाम लिविंगस्टन To पाथुम निसंका
शॉर्ट थर्ड मैन की ओर निसंका ने गेंद को गाइड किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल पाया|
18.4
0
लियाम लिविंगस्टन To पाथुम निसंका
बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
18.3
0
लियाम लिविंगस्टन To पाथुम निसंका
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
18.2
1
लियाम लिविंगस्टन To सदीरा समारविक्रमा
फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
18.1
1
लियाम लिविंगस्टन To पाथुम निसंका
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 18 : 110/2
7 रन
  • 217.1
  • 017.2
  • 417.3
  • 017.4
  • 117.5
  • 017.6
स. समारविक्रमा
42 (35)
प. निसंका
51 (56)
म. वुड
4-0-23-0
17.6
0
मार्क वुड To सदीरा समारविक्रमा
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
17.5
1
मार्क वुड To पाथुम निसंका
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
17.4
0
मार्क वुड To पाथुम निसंका
शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर निसंका ने डिफेंड कर दिया|
17.3
4
मार्क वुड To पाथुम निसंका
चौका!! इसी के साथ पाथुम निसंका ने अपना अर्धशतक पूरा किया!! कमाल की पारी मुश्किल समय में अपनी टीम के लिए खेली है निसंका ने यहाँ पर!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर ड्राइव किया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
17.2
0
मार्क वुड To पाथुम निसंका
छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
17.1
2
मार्क वुड To पाथुम निसंका
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और दो रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 17 : 103/2
8 रन
  • 416.1
  • 116.2
  • 116.3
  • 016.4
  • 216.5
  • 016.6
स. समारविक्रमा
42 (34)
प. निसंका
44 (51)
ल. लिविंगस्टन
1-0-8-0
16.6
0
लियाम लिविंगस्टन To सदीरा समारविक्रमा
प्ले एंड मिस!! कट शॉट खेलने गए थे लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हो सका| जोस बटलर ने गेंद को अपने दस्तानों में लिया|
16.5
2
लियाम लिविंगस्टन To सदीरा समारविक्रमा
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर की ओर शॉट खेलकर तेज़ी से 2 रन हासिल किया|
16.4
0
लियाम लिविंगस्टन To सदीरा समारविक्रमा
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
16.3
1
लियाम लिविंगस्टन To पाथुम निसंका
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर खेलकर एक रन लिया|
16.2
1
लियाम लिविंगस्टन To सदीरा समारविक्रमा
सिंगल!! इसी के साथ श्रीलंका की टीम का 100 रन पूरा हुआ!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
16.1
4
लियाम लिविंगस्टन To सदीरा समारविक्रमा
चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाया और पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| बॉल गई सीधे टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 16 : 95/2
8 रन
  • 115.1
  • 115.2
  • 415.3
  • 015.4
  • 015.5
  • 215.6
प. निसंका
43 (50)
स. समारविक्रमा
35 (29)
म. वुड
3-0-16-0
15.6
2
मार्क वुड To पाथुम निसंका
दुग्गी!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर पुल शॉट लगाकर तेज़ी से 2 रन पूरा किया|
15.5
0
मार्क वुड To पाथुम निसंका
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
15.4
0
मार्क वुड To पाथुम निसंका
बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| रन नहीं हो सका|
15.3
4
मार्क वुड To पाथुम निसंका
चौका!!! पाथुम निसंका के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
फील्ड में बदलाव| सिली पॉइंट और एक शॉर्ट स्क्वायर लेग मार्क वुड ने अपने इस ओवर में लगाया है| यानी अब छोटी गेंदों से प्रहार होगा|
15.2
1
मार्क वुड To सदीरा समारविक्रमा
लेग स्टंप पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक रन मिल गया|
15.1
1
मार्क वुड To पाथुम निसंका
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 15 : 87/2
12 रन
  • 114.1
  • 114.2
  • 114.3
  • 114.4
  • 614.5
  • 214.6
स. समारविक्रमा
34 (28)
प. निसंका
36 (45)
आ. रशीद
4-0-31-0
14.6
2
आदिल रशीद To सदीरा समारविक्रमा
दुग्गी!! इस बार फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया| गैप से इस बार दो रन मिल गया| 87/2 श्रीलंका|
14.5
6
आदिल रशीद To सदीरा समारविक्रमा
छक्का! डाउन द ट्रैक!! लॉन्ग ऑन के ऊपर से उठाकर मारा और छह रन प्राप्त किये| गुगली गेंद को काफी जल्दी पिक कर लिया था और छह रन जड़ दिया| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
14.4
1
आदिल रशीद To पाथुम निसंका
सिंगल यहाँ भी मिल जाएगा| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया और रन पूरा किया|
14.3
1
आदिल रशीद To सदीरा समारविक्रमा
तीन गेंद्फ़ तीन सिंगल हासिल हुआ है अभी तक| इस बार आगे की तरफ आकर लेग साइड पर गेंद को मोड़ दिया जहाँ से एक रन मिल गया|
14.2
1
आदिल रशीद To पाथुम निसंका
एक और बार लेग साइड पर गेंद को मोड़ दिया और डीप स्क्वायर लेग की तरफ से एक रन हासिल कर लिया|
14.1
1
आदिल रशीद To सदीरा समारविक्रमा
सिंगल!! गुगली गेंद| ऑन साइड पर उसे मोड़ा और गैप से एक रन हासिल कर लिया|
ओवर की समाप्ति 14 : 75/2
3 रन
  • 013.1
  • 113.2
  • 113.3
  • 113.4
  • 013.5
  • 013.6
प. निसंका
34 (43)
स. समारविक्रमा
24 (24)
म. वुड
2-0-8-0
13.6
0
मार्क वुड To पाथुम निसंका
एक और डॉट गेंद!! अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर की तरफ आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से डिफेंड कर दिया| पॉइंट फील्डर ने उसे फील्ड किया| रन का मौका नहीं बन पाया| 75/2 श्रीलंका|
13.5
0
मार्क वुड To पाथुम निसंका
गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
13.4
1
मार्क वुड To सदीरा समारविक्रमा
ओहोहो!! ये भी एक बढ़िया गेंद थी| उछाल भरी गेंद और साथ में गति भी थी इसमें| बल्लेबाज़ ने बैकफुट से जाकर इसे सम्भाला लेकिन ग्लव्स पर लगकर पॉइंट की तरफ हवा में गई लेकिन नो मेंस लैंड में गिरी| एक हाथ बल्ले से तुरंत हटा लिया था इस वजह से फील्डर तक कैरी नहीं की गेंद| सिंगल का मौका बन गया| इसी बीच शायद उन्हने चोट भी लगी है| फिजियो तेज़ी से भागकर मैदान पर आये हैं|
13.3
1
मार्क वुड To पाथुम निसंका
सिंगल!! अच्छी सोच के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं मार्क वुड| इस बार बल्लेबाज़ को आगे डाली गेंद| अपिश ड्राइव किया| शॉर्ट कवर्स की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
13.2
1
मार्क वुड To सदीरा समारविक्रमा
बढ़िया बाउंसर!! पुल लगाने गए बल्लेबाज़| संतुलन में नहीं थे| बल्ले के उपरी भाग को लगकर फाइन लेग बाउंड्री की तरफ हवा में गई गेंद| फील्डर कैच के लिए आगे आये लेकिन उनसे काफी आगे गिर गई गेंद| एक रन का मौका बन गया|
13.1
0
मार्क वुड To सदीरा समारविक्रमा
बढ़िया गेंद!! तेज़ गति से अंदर की तरफ आती छोटी गेंद को बल्लेबाज़ सदीरा समारविक्रमा ने ठीक ढंग से सम्भाल लिया|
ओवर की समाप्ति 13 : 72/2
3 रन
  • 012.1
  • 112.2
  • 012.3
  • 112.4
  • 112.5
  • 012.6
प. निसंका
33 (40)
स. समारविक्रमा
22 (21)
आ. रशीद
3-0-19-0
12.6
0
आदिल रशीद To पाथुम निसंका
शरीर पर आई गेंद को बल्लेबाज़ ने टर्न के साथ लेग साइड पर खेला| गैप नहीं ढून्ढ पाए| कोई रन नहीं| 72/2 श्रीलंका|
12.5
1
आदिल रशीद To सदीरा समारविक्रमा
इस बार कवर ड्राइव के चलते एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया| कवर्स की दिशा में पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल कर लिया|
12.4
1
आदिल रशीद To पाथुम निसंका
एक और बार गेंद को गैप में खेला जहाँ से क रन का मौका बन पाया|
12.3
0
आदिल रशीद To पाथुम निसंका
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
12.2
1
आदिल रशीद To सदीरा समारविक्रमा
ऑफ़ साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
12.1
0
आदिल रशीद To सदीरा समारविक्रमा
प्ले एंड मिस!! पीछे जाकर गेंद को स्वीप करने गए थे| उछाल लेकर बल्ले को बीट करते हुए शरीर पर जा लगी गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 12 : 69/2
5 रन
  • 411.1
  • 011.2
  • 111.3
  • 011.4
  • 011.5
  • 011.6
प. निसंका
32 (37)
स. समारविक्रमा
20 (18)
म. वुड
1-0-5-0
11.6
0
मार्क वुड To पाथुम निसंका
डॉट बॉल के साथ एक बढ़िया ओवर की हुई समाप्ति| पहली गेंद पर चौका खाने के बाद वुड ने यहाँ पर तगड़ी वापसी की है| गति और स्वेंग से बल्लेबाज़ को छकाया और बीट कर दिया|
11.5
0
मार्क वुड To पाथुम निसंका
ये भी अच्छी गेंद थी| प्ले एंड मिस! अपनी उछाल और तेज़ रफ़्तार से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| निसंका को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| बाकी का काम कीपर ने किया|
11.4
0
मार्क वुड To पाथुम निसंका
ऑफ़ ड्राइव लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं होगा!! ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई फुल लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
11.3
1
मार्क वुड To सदीरा समारविक्रमा
चतुराई भरा सिंगल!! बल्लेबाज़ समारविक्रमा द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
11.2
0
मार्क वुड To सदीरा समारविक्रमा
डॉट बॉल!! प्ले एंड मिस!! अच्छी फॉलो अप गेंद पहली बॉल पर बाउंड्री हासिल करने के बाद| अपने सटीक टप्पे से बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया|
11.1
4
मार्क वुड To सदीरा समारविक्रमा
चौका! क्रैकिंग कट शॉट!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई छोटी गेंद| स्लैश किया उसे काफी जोर से पॉइंट फील्डर के ऊपर से और एक टप्पा बाद सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 11 : 64/2
8 रन
  • 110.1
  • 010.2
  • 110.3
  • 410.4
  • 110.5
  • 110.6
स. समारविक्रमा
15 (15)
प. निसंका
32 (34)
आ. रशीद
2-0-16-0
10.6
1
आदिल रशीद To सदीरा समारविक्रमा
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| आगे की गेंद को सीधे बल्ले से इस बार लॉन्ग ऑफ़ की तरफ ड्राइव कर दिया और डीप से एक रन बटोर लिया|
10.5
1
आदिल रशीद To पाथुम निसंका
कवर ड्राइव किया इस फुल गेंद को और गैप से सिंगल हासिल किया|
10.4
4
आदिल रशीद To पाथुम निसंका
चौका! फ्लाईटेड डाली गई गेंद| एक खूबसूरत ड्राइव किया गया| गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई चार रनों के लिए| बल्लेबाज़ को ललचा तो रहे हैं आदिल लेकिन किनारा नहीं हासिल हो पा रहा है|
10.3
1
आदिल रशीद To सदीरा समारविक्रमा
सिंगल यहाँ भी हासिल हो जाएगा| ऑफ़ साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
10.2
0
आदिल रशीद To सदीरा समारविक्रमा
फ्लैट डाली ये गेंद| लेट कट शॉट का किया इस्तेमाल| फील्डर की तरफ गई, रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
10.1
1
आदिल रशीद To पाथुम निसंका
सिंगल यहाँ पर हासिल हुआ| ऑफ़ साइड पर पुश किया गेंद को और गैप से सिंगल हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 10 : 56/2
5 रन
  • 09.1
  • 09.2
  • 19.3
  • 09.4
  • 49.5
  • 09.6
स. समारविक्रमा
13 (12)
प. निसंका
26 (31)
ड. विली
5-0-30-2
9.6
0
डेविड विली To सदीरा समारविक्रमा
डॉट बॉल के साथ हुई एक अच्छे ओवर की समाप्ति| बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| 10 के बाद 56/2 श्रीलंका|
9.5
4
डेविड विली To सदीरा समारविक्रमा
चौका! बाउंसर डाली गई गेंद| फाइन लेग की तरफ उसे पुल किया| डीप में फील्डर तेज़ी से भागते हुए गेंद पर आये लेकिन उसे रोक नहीं पाए| उनके हाथों से लगने के बाद भी सीमा रेखा के पार चली गई गेंद चार रनों के लिए|
9.4
0
डेविड विली To सदीरा समारविक्रमा
एक और डॉट गेंद यहाँ पर आई है| आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|
9.3
1
डेविड विली To पाथुम निसंका
सिंगल यहाँ पर हासिल हो जाएगा| बल्लेबाज़ ने बैकफुट से गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया जहाँ से एक रन मिला|
9.2
0
डेविड विली To पाथुम निसंका
ऑफ़ ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
9.1
0
डेविड विली To पाथुम निसंका
प्ले एंड मिस!! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को खेलने गए लेकिन उछाल से पूरी तरह से बीट हो गए|
ओवर की समाप्ति 9 : 51/2
8 रन
  • 18.1
  • 08.2
  • 08.3
  • 08.4
  • 68.5
  • 18.6
प. निसंका
25 (28)
स. समारविक्रमा
9 (9)
आ. रशीद
1-0-8-0
8.6
1
आदिल रशीद To पाथुम निसंका
सिंगल यहाँ पर हासिल होता हुआ| इस बार बैक फुट से गेंद को ऑफ़ साइड पर पंच किया, एक रन मिल गया|
8.5
6
आदिल रशीद To पाथुम निसंका
छक्का! काउंटर अटैक निसंका द्वारा| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद की पिच तक आये| लेग साइड पर एक बड़ा शॉट खेला| अपनी टाइमिंग के साथ हीव किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
8.4
0
आदिल रशीद To पाथुम निसंका
एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन नहीं होगा|
8.3
0
आदिल रशीद To पाथुम निसंका
ऑफ़ साइड पर इस गेंद को खेला| फील्डर वहां पर तैनात थे, रन का मौका नहीं बन पाया|
8.2
0
आदिल रशीद To पाथुम निसंका
डॉट बॉल!! इस बार बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
8.1
1
आदिल रशीद To सदीरा समारविक्रमा
सिंगल के साथ हुई है शुरुआत!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की छोटी गेंद को कट किया डीप पॉइंट की तरफ जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
ओवर की समाप्ति 8 : 43/2
5 रन
  • 17.1
  • 07.2
  • 17.3
  • 17.4
  • 1 WD 7.5
  • 17.5
  • 07.6
प. निसंका
18 (23)
स. समारविक्रमा
8 (8)
ड. विली
4-0-25-2
7.6
0
डेविड विली To पाथुम निसंका
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| निसंका ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया| रन नहीं हुआ| 43/2 श्रीलंका, लक्ष्य से 114 रन दूर|
7.5
1
डेविड विली To सदीरा समारविक्रमा
एक बार फिर से पैड्स पर डाली गई गुड लेंथ गेंद| बल्लेबाज़ ने बड़े आराम से इसे लेग साइड पर मोड़ा और डीप स्क्वायर लेग से एक रन बटोर लिया|
7.5
wd
डेविड विली To सदीरा समारविक्रमा
वाइड! लेग स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई छोटी गेंद| बल्लेबाज़ से काफी दूर| अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए उसे वाइड करार दिया|
7.4
1
डेविड विली To पाथुम निसंका
एक और सिंगल थर्ड मैन से आता हुआ| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
7.3
1
डेविड विली To सदीरा समारविक्रमा
सिंगल यहाँ पर हासिल हो जाएगा| ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद को डीप पॉइंट की तरफ खेला| डीप में आदिल जबतक गेंद को फील्ड करते तब तक बल्लेबाजों ने एक रन हासिल कर लिया|
7.2
0
डेविड विली To सदीरा समारविक्रमा
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| ड्राइव करने का प्रयास लेकिन स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|
7.1
1
डेविड विली To पाथुम निसंका
पैड्स पर डाली गई लेंथ गेंद| बल्लेबाज़ पाथुम ने उसे मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
ओवर की समाप्ति 7 : 38/2
9 रन
  • 06.1
  • 06.2
  • 46.3
  • 46.4
  • 16.5
  • 06.6
स. समारविक्रमा
6 (5)
प. निसंका
16 (20)
क. वोक्स
4-0-18-0
6.6
0
क्रिस वोक्स To सदीरा समारविक्रमा
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार ड्राइव किया गेंद को कवर्स की और लेकिन रन नही हुआ|
6.5
1
क्रिस वोक्स To पाथुम निसंका
टैप एंड रन!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| पॉइंट की तरफ गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
6.4
4
क्रिस वोक्स To पाथुम निसंका
एक और चौका! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर निसंका के बल्ले से निकलती हुई| इस बार एक अच्छा कट शॉट खेला| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल कर ली है| दबाव अब वापिस गेंदबाज़ के ऊपर आएगा|
6.3
4
क्रिस वोक्स To पाथुम निसंका
चौका! लेंथ गेंद| फ्रंट फुट पर आकर शॉर्ट मिड विकेट फील्डर के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है| ये सोच सही है बल्लेबाज़ द्वारा| ज्यादा  देर बैकफुट पर नहीं रह सकते हैं|
6.2
0
क्रिस वोक्स To पाथुम निसंका
एक डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को शॉर्ट कवर्स की तरफ पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| कोई रन नहीं होगा|
6.1
0
क्रिस वोक्स To पाथुम निसंका
एलबीडबल्यू की छोटी सी अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| इनसाइड एज था इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| बाल-बाल बचे निसंका| अगर बल्ला नहीं लगता तो बल्लेबाज़ यहाँ पर संकट में आ सकते थे|
ओवर की समाप्ति 6 : 29/2
6 रन
  • 05.1
  • W 5.2
  • 45.3
  • 25.4
  • 05.5
  • 05.6
स. समारविक्रमा
6 (4)
प. निसंका
7 (15)
ड. विली
3-0-20-2
5.6
0
डेविड विली To सदीरा समारविक्रमा
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! ओवरपिच डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर हलके हाथों से पुश किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन का मौका नहीं मिल सका|
5.5
0
डेविड विली To सदीरा समारविक्रमा
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड करना सही समझा|
5.4
2
डेविड विली To सदीरा समारविक्रमा
दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद जहाँ से 2 रन मिल गया|
5.3
4
डेविड विली To सदीरा समारविक्रमा
चौका!!! इसी के साथ सदीरा समारविक्रमा ने अपना खाता बाउंड्री लगाकर खोला!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर ड्राइव किया| कवर और मिड ऑफ फील्डर को बीट करती हुई गैप में गई चार रनों के लिए|
सदीरा समारविक्रमा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
5.2
W
डेविड विली To कुसल मेंडिस OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट जोस बटलर बोल्ड डेविड विली| एक और सफलता विली के खाते में जाती हुई| कप्तान ने पकड़ा कप्तान का कैच| मुकाबले में अभी काफी जान बाकी है दोस्तों| कुसल मेंडिस 11 रन बनाकर पवेलियन की तरफ लौटे| सॉफ्ट डिसमिसल कही जाएगी ये| पैरों पर डाली गई फुल गेंद| कुछ ख़ास नहीं था इस गेंद में| बल्लेबाज़ उसे बड़े आराम से लेग साइड पर फ्लिक करने गए| जल्दी खेल बैठे| लीडिंग एज लगा और शॉर्ट फाइन लेग की तरफ हवा में खिल गई गेंद| कीपर बटलर उसके लिए पीछे की तरफ भागे और सही तरह से जज करते हुए कैच को पूरा किया| अब यहाँ से दबाव बल्लेबाज़ी टीम पर आएगा| 23/2 श्रीलंका, लक्ष्य से अभी भी 134 रन दूर|
5.1
0
डेविड विली To कुसल मेंडिस
एक डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| ऑफ़ साइड पर पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
ओवर की समाप्ति 5 : 23/1
2 रन
  • 04.1
  • 14.2
  • 04.3
  • 04.4
  • 14.5
  • 04.6
प. निसंका
7 (15)
क. मेंडिस
11 (10)
क. वोक्स
3-0-9-0
4.6
0
क्रिस वोक्स To पाथुम निसंका
डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर की गेंद को पॉइंट की तरफ कट किया लेकिन गैप हासिल नहीं हो सका| 23/1 श्रीलंका| इस रन चेज़ में एक सधी हुई शुरुआत हुई है|
4.5
1
क्रिस वोक्स To कुसल मेंडिस
चीकी सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
4.4
0
क्रिस वोक्स To कुसल मेंडिस
इस बार लेंथ गेंद थी| ऑन साइड पर उसे मोड़ा लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
4.3
0
क्रिस वोक्स To कुसल मेंडिस
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
4.2
1
क्रिस वोक्स To पाथुम निसंका
सिंगल यहाँ पर हासिल होता हुआ| बल्लेबाज़ निसंका ने पैड्स की इस गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और डीप से सिंगल सिंगल हासिल किया|
4.1
0
क्रिस वोक्स To पाथुम निसंका
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ निसंका ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑफ फील्डर ने गेंद को फील्ड किया| रन नहीं हो पायेगा|
ओवर की समाप्ति 4 : 21/1
6 रन
  • 03.1
  • 03.2
  • 23.3
  • 03.4
  • 43.5
  • 03.6
क. मेंडिस
10 (7)
प. निसंका
6 (12)
ड. विली
2-0-14-1
3.6
0
डेविड विली To कुसल मेंडिस
डॉट बॉल के साथ हुई एक अच्छे ओवर की समाप्ति| छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| रन नहीं हुआ|
3.5
4
डेविड विली To कुसल मेंडिस
चौका! छोटी गेंद और हिट में लेंथ| बल्लेबाज़ ने पॉइंट फील्डर के ऊपर से इसपर एक कट शॉट लगाया| डीप में एक बड़ा गैप था जिसकी वजह से गेंद सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| सही सोच के साथ श्रीलंकाई बल्लेबाज़ क्रीज़ पर उतरे हैं|
3.4
0
डेविड विली To कुसल मेंडिस
डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई|
3.3
2
डेविड विली To कुसल मेंडिस
इस बार पैड्स पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे स्क्वायर लेग की तरफ मोड़ा| गैप था उस तरफ जहाँ से बल्लेबाजों ने दो रन भाग लिया|
3.2
0
डेविड विली To कुसल मेंडिस
एक और प्ले एंड मिस!! आउटस्विंगर से लगातार चकमा खा रहे हैं बल्लेबाज़| अंदर के लिए तैयार हैं लेकिन बाहर निकल जा रही है बॉल|
3.1
0
डेविड विली To कुसल मेंडिस
प्ले एंड मिस!! विली ने अबतक बल्लेबाजों से काफी सवाल पूछे हैं| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| डिफेंड करने का प्रयास लेकिन आउट स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 3 : 15/1
2 रन
  • 02.1
  • 02.2
  • 02.3
  • 22.4
  • 02.5
  • 02.6
प. निसंका
6 (12)
क. मेंडिस
4 (1)
क. वोक्स
2-0-7-0
2.6
0
क्रिस वोक्स To पाथुम निसंका
इस बार विकेट लाइन की गेंद जिसे ब्लॉक कर दिया गया| कोई रन नहीं मिल पायेगा यहाँ पर क्योंकि गेंदबाज़ ने खुद ही उसे फील्ड कर लिया| 15/1 श्रीलंका|
2.5
0
क्रिस वोक्स To पाथुम निसंका
गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
2.4
2
क्रिस वोक्स To पाथुम निसंका
दुग्गी!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
2.3
0
क्रिस वोक्स To पाथुम निसंका
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
2.2
0
क्रिस वोक्स To पाथुम निसंका
प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
2.1
0
क्रिस वोक्स To पाथुम निसंका
डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन का मौका नहीं बन पाया|
ओवर की समाप्ति 2 : 13/1
8 रन
  • 01.1
  • 01.2
  • 41.3
  • 01.4
  • W 1.5
  • 41.6
क. मेंडिस
4 (1)
प. निसंका
4 (6)
ड. विली
1-0-8-1
1.6
4
डेविड विली To कुसल मेंडिस
चौका!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! एक और विकेट हासिल करने का मौका बन गया था यहाँ पर लेकिन स्लिप फील्डर कैच पकड़ने में नाकामयाब रहे!! कुसल मेंडिस को मिला जीवनदान!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश करने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई स्लिप फील्डर के ऊपर से थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर गई चार रनों के लिए|
कुसल मेंडिस बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
1.5
W
डेविड विली To कुसल परेरा OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट बेन स्टोक्स बोल्ड डेविड विली| ये लीजिये इस खैमे से भी विकेट के पतन की शुरुआत हो चुकी है| ये मुकाबला पक्का रोमांचक होने वाल है ऐसा इंग्लैंड के गेंदबाजों ने बता दिया है| डेविड विली ने अपनी टीम को दिलाई शुरूआती सफलता| लेग स्टम्प लाइन पर डाली गई तेज़ गति की गेंद| बल्लेबाज़ उसे मिड विकेट के ऊपर से खेलना चाहते थे लेकिन उछाल को नै सम्भाल सके| बल्ले के आधे भाग को लगकर शॉर्ट कवर्स की तरफ हवा में गई गेंद जहाँ से आगे की तरफ भागते हुए स्टोक्स ने कैच को पूरा किया| 9/1 श्रीलंका|
1.4
0
डेविड विली To कुसल परेरा
कवर ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
1.3
4
डेविड विली To कुसल परेरा
चौका! पहली बाउंड्री परेरा के बल्ले से भी निकलती हुई| इस बार लेंथ में थोड़ी छोटी डाली गई गेंद| बड़ी तेज़ी के साथ इसे पुल कर दिया स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ| गैप मिला और गेंद सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
1.2
0
डेविड विली To कुसल परेरा
गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
1.1
0
डेविड विली To कुसल परेरा
पहली ही गेंद पर एलबीडबल्यू की बड़ी अपील!! अम्पायर सहमत नहीं दिखे| अतिरिक्त उछाल थी इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| पड़कर अंदर आई बॉल, बल्ले को मिस करते हुए पैड्स को जा लगी थी जिसके बाद अपील हुई थी| कोई रन नहीं, कोई नुकसान नहीं हुआ|
दूसरे छोर से गेंद लेकर डेविड विली आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 5/0
5 रन
  • 00.1
  • 1 WD 0.2
  • 40.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 00.5
  • 00.6
प. निसंका
4 (6)
क. परेरा
0 (0)
क. वोक्स
1-0-5-0
0.6
0
क्रिस वोक्स To पाथुम निसंका
डॉट बॉल के साथ हुई एक अच्छे ओवर की समाप्ति| लगातार विकटों के बीच डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से ब्लॉक करते हुए सम्मान दे दिया| रन का कोई मौका नहीं बन पायेगा|
0.5
0
क्रिस वोक्स To पाथुम निसंका
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
0.4
0
क्रिस वोक्स To पाथुम निसंका
ऑफ़ ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ़ साइड खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
0.3
0
क्रिस वोक्स To पाथुम निसंका
इस बार टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
0.2
4
क्रिस वोक्स To पाथुम निसंका
चौका! पहली बाउंड्री इस रन चेज़ में आती हुई| बेहतरीन ओन ड्राइव और गेंद सीमा रेखा के पार निकल गई| ओवरपिच गेंद, ड्राइव किया गेंदबाज़ की तरफ, रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर गेंदबाज़ के पास, गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
0.2
wd
क्रिस वोक्स To पाथुम निसंका
वाइड! एक अतिरिक्त रन के साथ हुई है रन चेज़ में स्कोर बोर्ड की शुरुआत| लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
0.1
0
क्रिस वोक्स To पाथुम निसंका
डॉट बॉल के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत| ऑफ़ साइड पर इस गेंद को कवर्स की तरफ खेला| एक तापाप खाकर फील्डर तक गई गेंद| रन का मौका नहीं बन सका|
मैच की जानकारी
  • स्थान एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू
  • मौसम साफ़
  • टॉस इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम श्रीलंका ने इंग्लैंड को 8 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच लहिरू कुमारा
  • अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक, क्रिस ब्राउन, अहसान रजा
  • रेफ़री जवागल श्रीनाथ
Advertisement
मैच पोल
वर्म
Advertisement