इंग्लैंड vs श्रीलंका, मैच 25 Cricket Score
इंग्लैंड vs श्रीलंका, 2023 - एकदिवसीय Scoreboard
- प्लेयर ऑफ द मैचलहिरू कुमारा3/35(7)
| बल्लेबाज | R | B | 4s | 6s | SR |
|---|---|---|---|---|---|
| जॉनी बेयरस्टो | 30 | 31 | 3 | 0 | 96.77 |
13.2 आउट!! कैच आउट!! तीसरा बड़ा झटका यहाँ पर इंग्लैंड टीम को लगता हुआ!! कसुन राजिता के हाथ लगी पहली विकेट!! जॉनी बेयरस्टो 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर पटकी हुई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर हवा में शॉट खेला| गेंद की गति से चकमा खा गए बल्लेबाज़| इसी बीच बल्ले के निचले भाग को लगकर बॉल सीधा मिड ऑन पर खड़े फील्डर धनंजय डी सिल्वा के हाथ में गई जहाँ से उन्होंने अपने दाँए ओर स्लाइड करते हुए कैच पकड़ा| 68/3 इंग्लैंड| 68/3
| |||||
| डेविड मलान | 28 | 25 | 6 | 0 | 112 |
6.3 आउट!! कैच आउट!! श्रीलंका टीम का रिव्यु हुआ सफ़ल!! ये होता है अनुभव का कमाल, मैथ्यूज आये और अपनी टीम को सफलता दिलाई| इंग्लैंड टीम को लगा पहला बड़ा झटका| डेविड मलान 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले के करीब से होती हुई कीपर के हाथों में गई| इसी बीच कीपर मेंडिस ने की कैच की अपील, अम्पायर ने नकारा| फील्डिंग टीम के कप्तान ने रिव्यु लिया| जिसके बाद अल्ट्रा एज में थर्ड अम्पायर ने चेक किया तो पता लगा कि बल्ले को लगकर गेंद कीपर के हाथ में गई थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 45/1 इंग्लैंड| 45/1
| |||||
| जो रूट | 3 | 10 | 0 | 0 | 30 |
9.4 विकेट!! रन आउट!! दूसरा झटका यहाँ पर इंग्लैंड टीम को लगता हुआ!! जो रूट 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे| बल्लेबाजों के बीच का खराब ताल मेल रूट के विकेट के पतन का कारण बनी| ऑफ स्टंप पर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से पॉइंट की ओर कट शॉट खेला और रन लेने के लिए पहले भागे फिर रुके और फिर भागे लेकिन उनके साथी खिलाड़ी ने रन लेने से मना किया| फील्डर ने गेंद को उठाकर कीपर कुसल मेंडिस की ओर थ्रो किया| इसी बीच रूट अपनी क्रीज़ की ओर वापिस लौटे और डाईव लगाकर खुद को क्रीज़ के अंदर पहुँचाना चाहा| इस दौरान कीपर ने गेंद को स्टंप्स पर लगाया| थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक करने के बाद बताया कि बल्लेबाज़ क्रीज़ के काफी बाहर रह गए थे| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 57/2 इंग्लैंड| 57/2
| |||||
| बेन स्टोक्स | 43 | 73 | 6 | 0 | 58.90 |
30.1 आउट!! कैच आउट!!! कॉट सब दुशान हेमंथा बोल्ड लहिरू कुमारा| एक और विकेट का पतन| स्टोक्स के रूप में इंग्लैंड की आखिरी उम्मीद भी अब वापिस लौट गई है| लहिरू कुमारा के हाथ लगी तीसरी सफलता| बेन स्टोक्स 43 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| डीप मिड विकेट पर एक बढ़िया जज कैच फील्डर द्वारा लपका गया| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई छोटी गेंद पर लेग साइड की तरफ पुल शॉट लगाया| बाहर से ही गेंद को खींचा था इस वजह से सही संपर्क बल्ले से नहीं हो सका| हवा में फील्डर की तरफ गई गेंद जहाँ से कैच का मौका बन गया| 137/8 इंग्लैंड| 137/8
| |||||
| जोस बटलर C Wk | 8 | 6 | 1 | 0 | 133.33 |
14.5 आउट!! कैच आउट!! इंग्लैंड टीम को लगा चौथा बड़ा झटका!! कप्तान ने पकड़ा कप्तान का कैच यहाँ पर!! लहिरू कुमारा के हाथ लगी पहली विकेट| जोस बटलर 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई तेज़ गति की ओवरपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने दूर से कवर ड्राइव लगाना चाहा| गेंद की गति से यहाँ पर चकमा खा गए और बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई गेंद कीपर की ओर हवा में गई| इसी बीच कुसल मेंडिस ने अपने दाँए ओर डाईव लगाकर कैच पकड़ा| 77/4 श्रीलंका| 77/4
| |||||
| लियाम लिविंगस्टन | 1 | 6 | 0 | 0 | 16.66 |
17 आउट!! एलबीडबल्यू!! अम्पायर्स कॉल हो गया यहाँ पर!! इंग्लैंड की आधी टीम अब पवेलियन लौटती हुई!! लहिरू कुमारा के हाथ लगी एक और सफ़लता!! लियाम लिविंगस्टन 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर शॉट लगाना चाहा| गेंद टप्पा खाकर बल्ले को बीट करती हुई पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने लिया रिव्यु| जिसके बाद रिप्ले में देखने से पता लगा कि गेंद सीधा लेग स्टंप पर जाकर लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| गेंदबाज़ ने विकेट हासिल करने के बाद अपने अंदाज़ में मनाया जश्न| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की ओर चलते बने| 85/5 इंग्लैंड| 85/5
| |||||
| मोईन अली | 15 | 15 | 1 | 0 | 100 |
24.4 आउट!! कैच आउट!! सॉफ्ट डिसमिसल!!! एक और विकेट का पतन| 37 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| एंजेलो मैथ्यूज को मिली उनकी दूसरी विकेट| मोईन अली 15 रन बनाकर पवेलियन की तरफ लौट गए| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई छोटी गेंद पर स्क्वायर कट शॉट खेलने गए| क्रॉस सीम गेंद थी और उछाल थोड़ा ज्यादा मिला गेंदबाज़ को यहाँ पर| इस वजह से हवा में चला गया शॉट सीधा पॉइंट फील्डर की गोद में जहाँ एक आसान सा कैच पकड़ा गया| श्रीलंका पूरी तरह से मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाती हुई| 122/6 इंग्लैंड| 122/6
| |||||
| क्रिस वोक्स | 4 | 0 | 0 | 0 | |
25.5 आउट!!! कैच आउट!! कॉट सदीरा समारविक्रमा बोल्ड कसुन राजिता| एक और कमाल का कैच पॉइंट पर समारविक्रमा द्वारा पकड़ा गया है| 8वें विकेट का पतन यहाँ पर इंग्लैंड को होता हुआ| क्रिस वोक्स बिना खाता खोले पवेलियन की तरफ लौट गए| कसुन राजिता के हाथ लगी दूसरी विकेट| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई फुल गेंद पर स्क्वायर ड्राइव किया| हवा में गई थी गेंद और बैक वार्ड पॉइंट फील्डर के आगे डिप कर रही थी| उसे देखते हुए फील्डर ने आगे की तरफ डाईव लगाते हुए लपका और कैच को क्लेम किया| इस बीच फील्ड अम्पायर थोड़ा असमंजस में दिखे और थर्ड अम्पायर की मदद ली| थर्ड अम्पायर ने हर एंगल से काफी देर इसे चेक करने के बाद क्लीन कैच पाया और आउट करार दिया| 123/7 इंग्लैंड| 123/7
| |||||
| डेविड विली | 14 | 17 | 1 | 1 | 82.35 |
| |||||
| आदिल रशीद | 2 | 7 | 0 | 0 | 28.57 |
32 आउट! रन आउट!! एक और विकेट यहाँ पर श्रीलंकाई टीम को मिलती हुई!! आदिल रशीद 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! कीपर कुसल मेंडिस के द्वारा किया गया थ्रो हुआ सफल!! उनकी चतुराई यहाँ पर काम दे गई| लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कीपर की ओर जाने दिया| इसी बीच कुसल मेंडिस ने गेंद को पड़कर नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| गेंद सीधा स्टंप्स को जा लगी| इसी बीच हुई रन आउट की अपील, थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक करने के बाद बताया कि बल्लेबाज़ थ्रो करने के समय क्रीज़ से बाहर थे| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 147/9 इंग्लैंड| 147/9
| |||||
| मार्क वुड | 5 | 6 | 1 | 0 | 83.33 |
33.2 आउट!! स्टंप कुसल मेंडिस बोल्ड महीश थीक्षाना| आखिरी विकेट का भी पतन यहाँ पर हो गया| महज़ 156 रनों पर सिमट गई इंग्लैंड की टीम| यानी अब श्रीलंका के सामने 157 रनों का लक्ष्य रखा गया है| कमाल की गेंदबाजी आज श्रीलंकाई टीम द्वारा देखने को मिली है| इंग्लिश बल्लेबाजों को पूरी तरह से चारो खाने चित कर दिया| इस गेंद पर आगे आकर बड़ा शॉट लगाने गए| कैरम बॉल को पढ़ नहीं सके| आधे रास्ते में थीक्षाना की गेंद ने उन्हें खड़ा कर दिया| बाक़ी का काम कीपर ने स्टम्प करते हुए पूरा किया| 156/10
| |||||
| अतिरिक्त | 7 रन (lb: 3, wd: 4) | ||||
| कुल | 156/10 33.2 (RR: 4.68) | ||||
- 45/16.3 ovडेविड मलान
- 57/29.4 ovजो रूट
- 68/313.2 ovजॉनी बेयरस्टो
- 77/414.5 ovजोस बटलर
- 85/517 ovलियाम लिविंगस्टन
- 122/624.4 ovमोईन अली
- 123/725.5 ovक्रिस वोक्स
- 137/830.1 ovबेन स्टोक्स
- 147/932 ovआदिल रशीद
- 156/1033.2 ovमार्क वुड
| गेंदबाजी | O | M | R | W | Econ |
|---|---|---|---|---|---|
| दिलशान मदुशंका | 5 | 0 | 37 | 0 | 7.40 |
| कसुन राजिता | 7 | 0 | 36 | 2 | 5.14 |
| महीश थीक्षाना | 8.2 | 1 | 21 | 1 | 2.52 |
| एंजेलो मैथ्यूज | 5 | 1 | 14 | 2 | 2.80 |
| लहिरू कुमारा | 7 | 0 | 35 | 3 | 5.00 |
| धनंजय डी सिल्वा | 1 | 0 | 10 | 0 | 10.00 |
| बल्लेबाज | R | B | 4s | 6s | SR |
|---|---|---|---|---|---|
| पाथुम निसंका | 77 | 83 | 7 | 2 | 92.77 |
| |||||
| कुसल परेरा | 4 | 5 | 1 | 0 | 80 |
1.5 आउट!! कैच आउट!! कॉट बेन स्टोक्स बोल्ड डेविड विली| ये लीजिये इस खैमे से भी विकेट के पतन की शुरुआत हो चुकी है| ये मुकाबला पक्का रोमांचक होने वाल है ऐसा इंग्लैंड के गेंदबाजों ने बता दिया है| डेविड विली ने अपनी टीम को दिलाई शुरूआती सफलता| लेग स्टम्प लाइन पर डाली गई तेज़ गति की गेंद| बल्लेबाज़ उसे मिड विकेट के ऊपर से खेलना चाहते थे लेकिन उछाल को नै सम्भाल सके| बल्ले के आधे भाग को लगकर शॉर्ट कवर्स की तरफ हवा में गई गेंद जहाँ से आगे की तरफ भागते हुए स्टोक्स ने कैच को पूरा किया| 9/1 श्रीलंका| 9/1
| |||||
| कुसल मेंडिस C Wk | 11 | 12 | 2 | 0 | 91.66 |
5.2 आउट!! कैच आउट!! कॉट जोस बटलर बोल्ड डेविड विली| एक और सफलता विली के खाते में जाती हुई| कप्तान ने पकड़ा कप्तान का कैच| मुकाबले में अभी काफी जान बाकी है दोस्तों| कुसल मेंडिस 11 रन बनाकर पवेलियन की तरफ लौटे| सॉफ्ट डिसमिसल कही जाएगी ये| पैरों पर डाली गई फुल गेंद| कुछ ख़ास नहीं था इस गेंद में| बल्लेबाज़ उसे बड़े आराम से लेग साइड पर फ्लिक करने गए| जल्दी खेल बैठे| लीडिंग एज लगा और शॉर्ट फाइन लेग की तरफ हवा में खिल गई गेंद| कीपर बटलर उसके लिए पीछे की तरफ भागे और सही तरह से जज करते हुए कैच को पूरा किया| अब यहाँ से दबाव बल्लेबाज़ी टीम पर आएगा| 23/2 श्रीलंका, लक्ष्य से अभी भी 134 रन दूर| 23/2
| |||||
| सदीरा समारविक्रमा | 65 | 54 | 7 | 1 | 120.37 |
| |||||
| अतिरिक्त | 3 रन (wd: 3) | ||||
| कुल | 160/2 25.4 (RR: 6.23) | ||||
- 9/11.5 ovकुसल परेरा
- 23/25.2 ovकुसल मेंडिस
| गेंदबाजी | O | M | R | W | Econ |
|---|---|---|---|---|---|
| क्रिस वोक्स | 6 | 0 | 30 | 0 | 5.00 |
| डेविड विली | 5 | 0 | 30 | 2 | 6.00 |
| आदिल रशीद | 4.4 | 0 | 39 | 0 | 8.35 |
| मार्क वुड | 4 | 0 | 23 | 0 | 5.75 |
| लियाम लिविंगस्टन | 3 | 0 | 17 | 0 | 5.66 |
| मोईन अली | 3 | 0 | 21 | 0 | 7.00 |
- स्थान एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू
- मौसम साफ़
- टॉस इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
- परिणाम श्रीलंका ने इंग्लैंड को 8 विकटों से हराया
- प्लेयर ऑफ द मैच लहिरू कुमारा
- अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक, क्रिस ब्राउन, अहसान रजा
- रेफ़री जवागल श्रीनाथ


