विज्ञापन
This Article is From Jul 04, 2013

बोपन्ना-रोजर वेसलिन की जोड़ी पुरुष युगल सेमी-फाइनल में हारी

भारत के रोहन बोपन्ना और फ्रांस के एडुआर्ड रोजर वेसलिन की जोड़ी गुरुवार को विम्बलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के पुरुष युगल सेमी-फाइनल में चुनौती देने के बावजूद अमेरिका के बाब और माइक ब्रायन की शीर्ष वरीय जोड़ी से हार गई।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन: भारत के रोहन बोपन्ना और फ्रांस के एडुआर्ड रोजर वेसलिन की जोड़ी गुरुवार को विम्बलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के पुरुष युगल सेमी-फाइनल में चुनौती देने के बावजूद अमेरिका के बाब और माइक ब्रायन की शीर्ष वरीय जोड़ी से हार गई।

बोपन्ना-रोजर वेसलिन को बाब-माइक की जोड़ी से दो घंटे 48 मिनट तक चले मुकाबले में 6-7 (4-7), 6-4, 6-3, 5-7, 6-3 से हार मिली। बोपन्ना ने पुरुष युगल स्पर्धा में पहली बार विम्बलडन सेमी-फाइनल में जगह बनाई थी।

बोपन्ना-वेसलिन की 14वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी की साहसिक चुनौती के बावजूद अंतिम सेट में 3-0 की बढ़त ब्रायन बंधुओं के पक्ष में रही।

नौंवे गेम में बाब सर्विस कर रहे थे, बोपन्ना ने शानदार तरीके से लाइन शॉट से मैच प्वाइंट बचाया लेकिन बाब ने बेहतरीन सर्विस की और अगले मैच प्वाइंट पर मुकाबला खत्म कर दिया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
युगल वर्ग, रोहन बोपन्ना, एडुआर्ड रोजर वेसलिन, विंबलडन, जुलाई 2013, Double, Wimbledon, Rohan Bopanna, July 2013
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com