अमेरिका-इजरायल के ईरान के खिलाफ युद्ध का खर्च अरब देशों से वसूला जा सकता है. व्हाइट हाउस ने संकेत दिए हैं. कैरोलिन लेविट ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप युद्ध से जुड़े खर्चों को उठाने में मदद मांगने में काफी दिलचस्पी रखेंगे. पेंटागन अधिकारियों ने बताया कि युद्ध के पहले 6 दिनों में ट्रंप प्रशासन ने 11.3 अरब डॉलर से ज्यादा खर्च किए.