ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच चल रही जंग एक महीने से जारी है और अभी तक इसका कोई समाधान नहीं हुआ है. ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद कर वैश्विक तेल व्यापार को प्रभावित किया था, जिससे तेल की कीमतें बढ़ीं. ईरान ने बाब अल-मंदेब स्ट्रेट बंद करने की धमकी दी है, जो वैश्विक तेल सप्लाई के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग है.