पाकिस्तान PM शहबाज शरीफ ने आर्थिक संकट के कारण विदेशी मुल्कों से कर्ज मांगने की बात स्वीकार की. उन्होंने बताया कि IMF कार्यक्रम बचाने और कर्ज का अंतर पूरा करने के लिए कई देशों के पास गए थे. शहबाज ने कहा कि कर्ज लेने पर पाकिस्तान को अपनी प्रतिष्ठा और आत्मसम्मान से समझौता करना पड़ा.