US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ व्यापार, सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर बात की. बातचीत में अमेरिका-चीन ऊर्जा सहयोग, कृषि उत्पादों की खरीद पर ध्यान दिया गया, जिसमें सोयाबीन की खरीद शामिल है. ट्रंप ने अप्रैल में चीन की अपनी प्रस्तावित यात्रा का जिक्र करते हुए इसे अमेरिका-चीन कूटनीति के लिए अहम बताया.