अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने ईरान की 4 संदिग्ध वेबसाइट को साइबर हमलों और प्रोपेगेंडा के आरोप में सीज किया. अमेरिकी एजेंसियों का कहना है कि ये वेबसाइट्स ईरान के खुफिया एवं सुरक्षा मंत्रालय की ओर से चलाई जा रही थीं. हैंडाला हैक नामक फर्जी हैक्टिविस्ट ग्रुप पर साइबर हमले करने और 190 लोगों की निजी जानकारी लीक करने का आरोप है.