ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद ईरान ने शक्तिशाली मिसाइलों का इस्तेमाल कर सबको दंग कर दिया है. ईरानी मिसाइलों ने गल्फ क्षेत्र के अमेरिकी ठिकानों और इजरायल के कई शहरों को निशाना बनाकर भारी तबाही मचाई है. ईरानी मिसाइलों ने मिडिल ईस्ट के देशों के एयर डिफेंस सिस्टम समेत इजरायल के आयरन डोम को भी असफल कर दिया है.