शनिवार को इजरायल ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान पर हमला किया है. इस हमले के बाद ईरान ने भी जवाबी हमला किया है. ईरान ने इजरायल के साथ-साथ मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर भी हमला किया. मध्य पूर्व में अमेरिका के कम से कम 19 सैन्य ठिकाने हैं जिनमें बहरीन, कतर, UAE और कुवैत के बड़े आधार शामिल हैं.