पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के हमले में पाक सेना के 12 जवान मारे गए. दक्षिणी वजीरिस्तान और ख्वारिज में कुल 35 टीटीपी आतंकवादी और 12 सैनिकों की मौत हुई. दक्षिण वजीरिस्तान में सेना के काफिले पर घात लगाकर भारी हथियारों से हमला किया गया था.