अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सेहत को लेकर चल रही अफवाहों को पूरी तरह फर्जी और फेक न्यूज बताया. उन्होंने सोशल मीडिया पर #WhereIsTrump और #TrumpDead जैसे ट्रेंड कर रहे हैशटैग्स को अफवाह करार दिया. अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि वे वीकेंड पर सक्रिय थे और हेल्थ के बारे में चल रही बातों में कोई सच्चाई नहीं.