सिडनी में बोंडी बीच पर जब दो हमलावर गोलियां बरसा रहे थे, तब 42 साल के अहमद निहत्थे उन दोनों से भिड़ गए थे. हमलावरों में से एक को पीछे से आकर अपनी बाहों में जकड़ते अहमद-अल-अहमद का वीडियो वायरल हो गया था. बताया गया कि अहमद एक फल व्यापारी हैं, पर अब उनके तंबाकू और स्पेशलिटी स्टोर के मालिक होने की बात सामने आई है.