इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में मोलुक्का सागर में स्थानीय समयानुसार सुबह 6:48 बजे 7.4 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप का केंद्र टर्नेटे द्वीप के पास समुद्र में 35 किलोमीटर की गहराई में था, जिससे मनाडो में एक मौत हुई. मनाडो शहर में भूकंप के झटकों से लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए और स्कूलों में बच्चे सुरक्षित स्थानों पर गए.