नियाग्रा फॉल्स से न्यूयॉर्क सिटी जा रही एक पर्यटक बस नियंत्रण खोकर खाई में गिर गई. इस हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं. जिन्हें उपचार दिया जा रहा है. पुलिस के अनुसार चालक का ध्यान भटकने के कारण बस नियंत्रण खो बैठी और हादसे का शिकार हो गई.