अमेरिका के 22 से अधिक शहरों में हिंदू और अन्य अल्पसंख्यकों के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किए गए थे. कैलिफोर्निया के आर्टेसिया में सबसे बड़ी रैली हुई, जिसमें सैकड़ों लोग मानवाधिकारों की रक्षा के लिए जुटे थे. प्रदर्शनकारियों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हिंदुओं की सुरक्षा और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की.