पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने अमेरिका में भारत के खिलाफ परमाणु युद्ध की खुली चेतावनी दी है. मुनीर ने कहा कि अगर पाकिस्तान को भारत के साथ युद्ध में खतरा हुआ तो आधी दुनिया को अपने साथ ले डूबेंगे. उन्होंने सिंधु नदी पर भारत द्वारा बनाए गए किसी भी बुनियादी ढांचे को मिसाइल से नष्ट करने की धमकी भी दी है.