न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में नए साल का जश्न शुरू हो चुका है, लोग उत्साह से झूम रहे हैं. ऑकलैंड में नए साल के मौके पर आसमान रोशनी से जगमगाया, बच्चे और बुजुर्ग सभी जश्न में डूबे हुए हैं. सिडनी हार्बर में नए साल के स्वागत के लिए लाखों पर्यटक और स्थानीय लोग रंगारंग आतिशबाजी देख रहे हैं.