मसाहिरो हारा ने 1994 में QR कोड बनाया, जो बारकोड से तेज और ज्यादा जानकारी वाला था. इसे लाइसेंस मुक्त रखा गया. इससे QR कोड अधिक-से-अधिक लोगों तक पहुंचा और इसने पेमेंट, टिकट, हेल्थ रिकॉर्ड और बिजनेस को बेहद आसान बना दिया. स्मार्टफोन और मामूली से खर्च के साथ शुरू होने वाला QR कोड आज दुनिया भर में रोजमर्रा की जरूरत बन गया है.