दो भगोड़े कारोबारी ललित मोदी और विजय माल्या लंदन में एक साथ जन्मदिन की पार्टी में नजर आए. ललित मोदी ने पार्टी का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर खुद को और माल्या को बड़े भगोड़े बताया. वीडियो पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर ललित मोदी के भारत सरकार पर कटाक्ष को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.