पाकिस्तान के बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस नसीराबाद जिले में हुए बम विस्फोट से बाल-बाल बच गई. अज्ञात हमलावरों ने शहीद अब्दुल अजीज बुल्लो इलाके में ट्रेन के मार्ग पर विस्फोटक लगाया था. विस्फोट के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर जांच और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.