गाजा सिटी में इजरायली हमले में अल जजीरा के प्रमुख पत्रकार अनस अल-शरीफ सहित पांच मीडिया कर्मी मारे गए हैं. इजरायली सेना ने अनस अल-शरीफ को निशाना बनाने और उसे हमास से जुड़ा आतंकवादी बताया है. अल-शरीफ ने अपनी मौत से पहले सोशल मीडिया पर एक अंतिम संदेश पोस्ट कर गाजा को चुप न रहने को कहा है.