दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ईरानी ड्रोन ने ईंधन टैंक को निशाना बनाया, जिससे भीषण आग लगी और अफरा-तफरी मच गई. आग बुझाने के लिए सिविल डिफेंस टीमों ने तुरंत कार्रवाई की और वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. सुरक्षा कारणों से दुबई सिविल एविएशन अथॉरिटी ने एयरपोर्ट पर उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है.