इंडोनेशिया में इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल की इमारत ढहने से लगभग 65 छात्र दबे होने की आशंका है. हादसे में एक छात्र की मौत हो चुकी है और कई छात्र घायल हैं और अब भी मलबे में दबे हुए हैं. रेस्क्यू टीम लगातार राहत कार्य में लगी हुई है और मलबे के नीचे फंसे छात्रों तक ऑक्सीजन और पानी पहुंचा रही है.