भारत-अमेरिका के बीच दो दिवसीय बातचीत बृहस्पतिवार को संपन्न हुई जिसमें व्यापार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई. अमेरिका के उप व्यापार प्रतिनिधि रिक स्विट्जर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की. बातचीत में भारत-अमेरिका के बीच परस्पर लाभकारी द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए जारी वार्ता शामिल थी.