पाकिस्तान के पास आधुनिक हथियार और परमाणु शक्ति होने के बावजूद तालिबान की रणनीति उसे चुनौती देती है. डूरंड लाइन के पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में तालिबान को छिपने और लड़ने में प्राकृतिक सुरक्षा कवच प्राप्त है. पश्तून जनसमूह जो सीमा के दोनों ओर फैला है तालिबान को सामाजिक और रसद समर्थन प्रदान करता है.