हमास ट्रंप की शर्तें मानने के लिए तैयार है, जिसमें गाजा से सभी इजरायली बंधकों को छोड़ना शामिल है. हमास ने ट्रंप के गाजा पीस प्लान पर मध्यस्थों के साथ बातचीत करने पर सहमति जताई है. हमास ने गाजा के प्रशासन को फिलिस्तीनी टेक्नोक्रेटों के एक स्वतंत्र निकाय को सौंपने की भी सहमति दी है.