डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से व्हाइट हाउस में दो घंटे से अधिक बातचीत की. ट्रंप ने युद्ध खत्म करने का आह्वान करते हुए कहा कि मॉस्को और कीव को अब रुक जाना चाहिए. ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार न मिलने का दर्द जताते हुए युद्ध रोकने में अपनी भूमिका का दावा किया.