अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सहयोगी चार्ली कर्क की यूनिवर्सिटी में सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई. FBI ने संदिग्ध शूटर की नई तस्वीरें और वीडियो जारी किए हैं जिसमें वह छत से कूदकर भागता हुआ नजर आ रहा है. संदिग्ध शूटर के जूते के निशान, हथेली और बांह की छाप के साथ हत्याकांड में इस्तेमाल की गई गन भी बरामद हुई है.