बांग्लादेश में दुर्गा मंदिर पर बुल्डोजर चलाने के विरोध में बंद का आह्वान किया गया. यह घटना रथयात्रा से एक दिन पहले हुई, जिससे हिंदू समुदाय में नाराजगी है. बांग्लादेश में कई शहरों में प्रदर्शन हुए, भारत ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाया है. हिंदू संगठनों ने मंदिर गिराने को धार्मिक असहिष्णुता करार दिया और सरकार की आलोचना की.