उत्तरकाशी के धराली गांव में अचानक आई आपदा ने कुछ सेकेंड्स में पूरे गांव को मलबे में बदल दिया. आपदा के समय गांव में हारदूध मेला चल रहा था, जहां ज्यादातर लोग मौजूद थे और कई लोग फंसे रहे. सुभाष ने बताया कि तेज आवाज के बाद सैलाब ने जल्दी से गांव को अपनी जद में ले लिया और नुकसान पहुंचाया.