उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक मामले में कई अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित किया गया है. हरिद्वार के सेक्टर मजिस्ट्रेट केएन तिवारी और टिहरी की असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन को निलंबित किया गया है. मुख्य आरोपी खालिद मलिक ने परीक्षा केंद्र से प्रश्नपत्र की फोटो लेकर बहन साबिया को भेजी थी.