जलालुद्दीन उर्फ छांगुर को उत्तर प्रदेश में अवैध धर्मांतरण रैकेट का मास्टरमाइंड माना जाता है और वह बलरामपुर का निवासी है. उत्तर प्रदेश एटीएस ने छांगुर, उसके बेटे महबूब, साथी नवीन और नीतू को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. देहरादून पुलिस ने भी उत्तर प्रदेश एटीएस के साथ मिलकर छांगुर मामले की जांच के लिए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है.